ETV Bharat / state

पलामू में दो बच्चों को गायब करने की कोशिश, पकड़ी गयी एक महिला!

पलामू में दो बच्चों को गायब करने का प्रयास किया गया है.

A woman arrested on charges of attempting to kidnap two children in Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 10, 2026 at 7:58 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 8:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः रांची के अंश और अंशिका की तरह पलामू में भी दो बच्चों को गायब करने की कोशिश की गई. लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से किसी तरह की अनहोनी होने से बचा लिया गया.

पुलिस के द्वारा दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया है जबकि एक महिला को भी पकड़ा गया है. पकड़ी गई महिला कई भाषाओं में बात कर रही और अपनी पहचान छुपाने की कोशिश कर रही है. पुलिस महिला के नाम और पता का सत्यापन कर रही है एवं कई बिंदुओं पर छानबीन भी कर रही है.

दरअसल, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को एक महिला को अपने घर पर काम करने के लिए रखा था. शुक्रवार को ही महिला पूरे परिवार के साथ घुलमिल गई. शनिवार की सुबह-सुबह घर में मौजूद दो बच्चों को अपने साथ लेकर निकल गई. महिला का इरादा दोनों बच्चों को लेकर भाग जाने का था.

परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की और महिला की भी तलाश शुरू की. बच्चों और महिला की जानकारी नहीं मिलने के बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सदर थाना एवं टाउन थाना की पुलिस ने पूरे मामले में स्थानीय ग्रामीणों के मदद सिंगरा खुर्द के इलाके से दोनों बच्चों को बरामद किया. सदर थाना की पुलिस महिला को पड़कर अपने साथ ले गई है और पूछताछ कर रही है.

महिला बंगाली, उर्दू, हिंदी और इंग्लिश में बात कर रही है. महिला ठीक ढंग से अपना पता भी नहीं बता पा रही है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. सदर थाना की टीम को कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं ताकि पूरे मामले में आगे का अनुसंधान किया जा सके.

इसे भी पढ़ें- कहां हैं अंश और अशिंका, मां हुई बेसुध, आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, उठ रहे सवाल

इसे भी पढ़ें- इगो में की गई थी अपहरण के बाद जयंत सिंह की हत्या, मास्टरमाइंड विनोद खोपड़ी समेत छह अपराधी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें- बंगाल से मजदूर लेने खूंटी पहुंचे दो लोगों का अपहरण, पुलिस ने छह घंटे में कराया मुक्त, 6 गिरफ्तार

Last Updated : January 10, 2026 at 8:17 PM IST