ETV Bharat / state

आखिर क्या बात हुई कि रो पड़े पचपदरा विधायक चौधरी ? देखिए...

आदमी चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो...बेटी की विदाई साधारण पिता बना देती है. इसी पंक्ति में छुपा है वीडियो का राज...

MLA Chaudhary with his daughters and wife
बेटियों और पत्नी के साथ विधायक चौधरी (Photo: Social Media)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 27, 2026 at 12:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोतरा: जिले के पचपदरा विधायक अरुण चौधरी की बेटियों की विदाई के भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक चौधरी अपनी दो बेटियों की शादी के बाद विदाई के समय भावुक और आंसू बहाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को खूब शेयर किया.

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने खुद इस भावुक पल पर लिखा- एक पिता के लिए बेटी केवल जिम्मेदारी नहीं होती, वह उसके अस्तित्व का सबसे कोमल एवं पवित्र हिस्सा होती है. वह उसका अभिमान, स्नेह और आत्मा का अंश होती है. अंगुली पकड़कर चलना सिखाना, गिरने पर सीने से लगाना, उसकी छोटी-सी मुस्कान में थकान भूल जाना, ये सब पल याद करके मन अत्यंत भावुक हो रहा है.

बेटी की विदाई में छलके पिता के आंसू... (Source : Social Media)

पढ़ें: RLP नेता और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक! लोगों ने अरुण चौधरी की गाड़ी पर किया हमला - Clash between RLP leader and MLA

विधायक चौधरी ने कहा कि 20 फरवरी को शादी की विदाई के समय जब बेटियां चारुल और चहल की डोली उठी तो आंखें नम थीं. शब्द गले में अटक गए थे. ऐसा लगा जैसे हृदय का एक टुकड़ा धीरे से नई दुनिया की ओर बढ़ रहा हो. उस क्षण ने भीतर तक भिगो दिया, लेकिन उन आंसुओं में दुख से ज्यादा दुआएं थीं.

मन में अपार गर्व और संतोष था कि बिटिया अपने जीवन की नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ा रही थी. वहीं, एक यूजर ने लिखा- आदमी चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो...बेटी की विदाई उसे साधारण पिता बना देती है. कई लोगों ने अपनी भावनाएं जताते हुए लिखा कि यह पल हर पिता के लिए एक जैसा होता है, चाहे वह आम आदमी हो या विधायक.

पढ़ें:अनूठा प्रेमः 'हिनू' की विदाई पर भावुक दर्जी परिवार ने उतारी आरती और पहनाई फूलमाला, जानिए पूरा मामला