ETV Bharat / state

कोटा में बरसों से विवादित मकान गिरा, चपेट में आए पड़ोस के दो मकान, जनहानि नहीं हुई...

गुमानपुरा थाना इलाके के घोसियान मोहल्ले में शाम चार बजे की घटना.पहले हुआ तेज कंपन, फिर ढहा मकान.

A house crumbling down
भरभरा कर गिरता मकान (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 5, 2026 at 8:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: शहर के गुमानपुरा थाना इलाके के घोसियान मोहल्ले में मंगलवार शाम करीब चार बजे बरसों से विवादित तीन मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया. हालांकि इसमें किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी, लेकिन कुछ वाहन दब गए. 20 गुना 20 का मकान गिरा, जिसके बाद आसपास के दो मकान भी चपेट में आ गए और नुकसान पहुंचा. पास के सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले मकान में तेज कंपन होता है और फिर एकाएक गिर जाता है. मलबे का गुब्बार उड़ता है. मकान गिरने की सूचना मिलने पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.

मकान में कोई नहीं था: नगर निगम के मुख्य अधिकारी राकेश व्यास में बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया कि मकान में कोई भी रह नहीं रहा था. घटना के समय मकान पर कोई मौजूद नहीं था. आसपास के लोगों ने ही सूचना दी. इसमें कुछ लोगों के वाहन दब गए. गनीमत रही कि वहां कोई लोग नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. उधर, गुमानपुरा थाना अधिकारी महेश कारवाल ने कहा कि मकान मालिक का पड़ताल में पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के कुछ मकान खाली करवा रहे हैं.

भरभरा कर गिरता मकान. (ETV Bharat Kota)

पढ़ें:धौलपुर में भरभरा कर गिरा मकान, पिता की मौत, बेटी गंभीर घायल

मकान पर विवाद चल रहा था: गिरे मकान के पड़ोसी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किन्नर समुदाय की रेखा का यह मकान है. इसमें विवाद चल रहा है. शाम को इसमें मजदूर काम कर रहे थे. घटना के बाद बड़ी संख्या में किन्नर भी वहां पहुंचे. पड़ोस के भूपेंद्र सिंह और शंकर लाल का मकान भी इसकी चपेट में आ गए. शंकरलाल ने कहा कि उन्होंने अपने मकान में एक व्यक्ति को रखा था, वह भी घर पर नहीं था. भूपेंद्र सिंह बोले, उनका एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस कमरे में कुछ मिनट पहले ही उनका भतीजा पिंकू बाबा सो रहा था. हालांकि वह उठकर बाहर आए तो यह हादसा हो गया.

पहले हिला...फिर गिरने लगी धूल: घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार सिंघल मौके पर पहुंचे. पड़ोस में रहने वाली नवनीत ने कहा कि इस मकान के गिरने के संबंध में पहले ही जानकारी लग गई थी.मकान हिलने लग गया था. इससे लगातार प्लास्टर या धूल गिरने लगी थी, इसीलिए लोग इस मकान से दूर हट गए थे. इसी कारण जनहानि नहीं हुई.

Officials conducting an on-the-spot investigation
मौके पर जांच करते अधिकारी (ETV Bharat Kota)

पढ़ें:चौमूं का 100 साल पुराना स्कूल भवन जर्जर, हादसों को खुला न्योता दे रही दरकती दीवारें

इलाके की काटी बिजली: इधर, नगर निगम की रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद पूरे इलाके की बिजली काट दी गई. इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू हुआ. हालांकि गली संकरी होने से बड़े वाहन नहीं पहुंच पाए. नगर निगम के अधीक्षण अभियंता कुलदीप प्रेमी ने कहा कि वह छोटी जेसीबी लेकर पहुंचे हैं, लेकिन अभी कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के कार्मिक काम कर रहे हैं. उनके हटने के बाद ही मलबा साफ किया जाएगा.

पढ़ें: झालावाड़ स्कूल हादसा : एक साथ उठीं 7 अर्थियां, बार-बार बेसुध ही रही मां, गांव में पसरा सन्नाटा