ETV Bharat / state

शोभा यात्रा ने भीलवाड़ा को बनाया भगवामयी, 3 दीक्षार्थियों की नगर परिक्रमा में उमड़े लोग

दीक्षार्थी इन्द्र देव, सिद्धार्थ एवं कुनाल को मंगलकामनाएं दी गई. इनकी नगर परिक्रमा में चारों ओर भगवा पताकाएं लहराईं एवं जयघोष हुए.

Arena performance of girls in the procession
शोभा यात्रा में युवतियों का अखाड़ा प्रदर्शन (ETV Bharat Bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 3:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: शहर में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षादान समारोह में बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. हरी सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के तत्वावधान में महोत्सव में संत दर्शन एवं तीन किमी लंबी सनातन शोभा यात्रा ने शहर को राममयी, शिवमयी और सनातनमयी बना दिया. शहर भगवा पताकाओं से अटा रहा.

हरी सेवा उदासीन आश्रम के पीठाधीश्वर महंत हंसाराम ने बताया कि हजारों सनातनी भाई-बहन, बालक-बालिकाएं, माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शोभा यात्रा में शामिल हुए. नाचते-गाते दीक्षार्थी इन्द्रदेव, सिद्धार्थ एवं कुनाल को मंगलकामनाएं की. दीक्षार्थियों की नगर परिक्रमा में चारों ओर भगवा पताकाएं लहराईं एवं जयघोष हुए.

किसने क्या कहा, सुनिए... (ETV Bharat Bhilwara)

युवक-युवतियों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया. हंसाराम ने कहा कि धरती पर जब-जब धर्म की ध्वजा फहराई जाती है, तब इतिहास खुद साक्षी बनता है. बुधवार को भीलवाड़ा में वही गौरवशाली क्षण देखने को मिला. यह आयोजन न केवल धार्मिक है, बल्कि सनातन चेतना की ऐतिहासिक हुंकार था. भीलवाड़ा सचमुच आज अयोध्या बन गया है.

Arena performance of girls in the procession
शोभायात्रा में युवतियों का अखाड़ा प्रदर्शन (ETV Bharat Bhilwara)

पढ़ें: सनातन महोत्सव : होली से पहले उड़ेंगे संस्कृति के रंग, राज्यपाल भी आएंगे

महंत हंसाराम ने मीडिया से कहा कि प्रदेश में गौहत्या बंद होनी चाहिए. इसके लिए कड़ा कानून बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी सनातन को मिटा नहीं सकता. ऐसे कानून बनने चाहिए, जो देश और हिंदू हित में हों. देश में अब सनातन संस्कृति पर काम करने वाली सरकार है. गौहत्या की रोकथाम एवं गायों के संरक्षण का कानून बनना चाहिए. देश में अब डंडे का जोर नहीं चलेगा.

Nandi ride in bhilwara
नंदी की सवारी (ETV Bharat Bhilwara)

पढ़ें: भीलवाड़ा में होगा 'सनातन मंगल महोत्सव' का आयोजन, देश के प्रमुख संत रहेंगे मौजूद