ETV Bharat / state

जयपुर: शादी समारोह में चोरी, देखिए कैसे नकदी और जेवरात से भरा दुल्हन का बैग ले उड़ा शातिर

जयपुर के शिवदासपुरा में शादी समारोह के दौरान चोर ने मेहमान बनकर दुल्हन का बैग चुरा लिया. बैग में 4 लाख और कीमती जेवरात थे.

दुल्हन का बैग ले उड़ा शातिर
शादी में दुल्हन का बैग चोरी (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 14, 2026 at 5:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजधानी के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोर ने फिल्मी अंदाज में दुल्हन का बैग चोरी कर लिया. बैग में करीब 4 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात रखे हुए थे. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और इसे एक संगठित गिरोह की हरकत बताई जा रही है.

घटना 7 फरवरी की रात करीब 10:15 बजे जगतपुरा इलाके के मैरिज गार्डन में हुई. यहां नवीन करोल का आशीर्वाद समारोह चल रहा था. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन फोटोशूट और आशीर्वाद ले रहे थे, तभी एक युवक मेहमान बनकर सज-धज कर स्टेज पर पहुंचा. उसने स्टेज पर दुल्हन केल पास रखे बैग को बड़े आराम से उठाया और जैकेट में छिपा लिया. इसके बाद चोर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया. आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी.

देखिए कैसे दुल्हन का बैग ले उड़ा शातिर चोर (ETV Bharat Jaipur)

इसे भी पढ़ें- राजधानी में शादियों में चोरी करने वाला गिरोह हुआ सक्रिय, मैरिज गार्डन से लाखों का सामान चोरी

पीड़ित की शिकायत: दूल्हे के भाई नितिन करोल ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि बैग स्टेज पर दुल्हन के पास रखा था, जिसमें नकद राशि और जेवरात थे, जब परिवार को बैग गायब होने का पता चला, तो फुटेज चेक किया गया, जिसमें चोर की हरकत साफ दिखी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

संगठित गिरोह फर पुलिस का शक: शिवदासपुरा थाने के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के अनुसार, चोर सज-धज कर मेहमानों की भीड़ में घुलमिल गया था और परिवार के व्यस्त रहने का फायदा उठाया. पुलिस का शक है कि शादी समारोहों में कीमती सामान चोरी करने वाला कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, जो महंगे कपड़े पहनकर ऐसे मौकों का फायदा उठाता है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में सतर्क रहें. अपने कीमती सामान की निगरानी रखें और किसी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें.

इसे भी पढ़ें- लेकसिटी में शादी समारोह से जेवरात और पैसे का बैग लेकर गायब हो गया बच्चा..सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम