Holi Special Train : होली पर यूपी के मऊ से गुजरात के वलसाड के बीच कोटा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
यूपी के मऊ से गुजरात के वलसाड तक कोटा होकर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी. गोरखपुर, कानपुर, कोटा, रतलाम और सूरत स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी.

Published : February 25, 2026 at 6:40 PM IST
कोटा: होली को देखते हुए ट्रेनों में नो रूम और रिग्रेट जैसी स्थिति बनी हुई है. इसी को देखते हुए यूपी के मऊ से गुजरात के वलसाड तक कोटा होकर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी. गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की यात्रा कर सकेंगे. गोरखपुर, कानपुर, कोटा, रतलाम और सूरत स्टेशन पर रुकेगी. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नम्बर 05017 मऊ-वलसाड का 28 फरवरी व 7 मार्च दो फेरे करेगी.
इसी तरह 05018 वलसाड 1 और 8 मार्च को दो फेरे चलेगी. इसमें ट्रेन नंबर ट्रेन नम्बर 05017 मऊ-वलसाड हर शनिवार को मऊ से तड़के 03:45 बजे रवाना होगी. इसके बाद मध्यरात्रि बाद कोटा 12:50 बजे और रविवार दोपहर 12:35 बजे वलसाड पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नम्बर 05018 वलसाड-मऊ हर रविवार को वलसाड से दोपहर बाद 15:10 बजे रवाना होगी.
For the convenience of passengers and to meet the travel demand during Holi, Western Railway to run Special Trains between Valsad and Mau.
— Western Railway (@WesternRly) February 25, 2026
The booking for Train No. 05018 will open from 26.02.2026 at all the PRS counters and IRCTC website.
For detailed information regarding… pic.twitter.com/nFbk5dVIsx
अगले दिन सोमवार तड़के 2:35 बजे कोटा व मध्यरात्रि बाद 12:45 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी. ट्रेन में सेकंड एसी के एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 11 और जनरल के चार मिलाकर 20 कोच होंगे.
यह ट्रेन आते व जाते समय मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला जंक्शन, ईदगाह (आगरा), बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम, वड़ोदरा व सूरत स्टॉपेज करेगी. ट्रेन में उत्तर प्रदेश के मऊ से बुकिंग शुरू हो गई है. इच्छुक यात्री पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक करवा सकते हैं. वर्तमान में कंफर्म टिकट मिल रहे है. वहीं, वलसाड़ से चलने वाली ट्रेन की 26 फरवरी से बुकिंग शुरू होगी.

