ETV Bharat / state

चौथ का बरवाड़ा मेला : कोटा से सवाई माधोपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, Express Trains के अस्थायी स्टॉपेज

रेलवे मेला विशेष ट्रेन चला रहा है. यह ट्रेन 6 व 7 जनवरी को कोटा से सवाई माधोपुर के बीच एक-एक फेरा लगाएगी.

Railway Station, Kota
रेलवे स्टेशन, कोटा (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 6, 2026 at 12:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: तिल चौथ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवाई माधोपुर स्थित चौथ के बरवाड़ा माताजी का दर्शन को जाते हैं. इनमें हाड़ौती के चारों जिलों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में होते हैं. इनकी सुविधा के लिए रेलवे मेला विशेष ट्रेन चला रहा है. यह ट्रेन कोटा से सवाई माधोपुर के बीच चलेगी. ट्रेन 6 व 7 जनवरी को आने और जाने का एक-एक फेरा लगाएगी.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा से सवाई माधोपुर के बीच अच्छे खासे यात्री होते है. ऐसे में अनरिजर्व्ड ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन सुबह 10:35 बजे कोटा से रवाना होगी. दोपहर 1:25 पर सवाई माधोपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन सवाई माधोपुर से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर शाम 5:50 बजे कोटा पहुंचेगी. चौथ माता मेले के अवसर पर 6 ट्रेन का चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव भी दिया गया है. इनमें जयपुर व कोटा होकर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.

पढ़ें: 2026 में कोटा को मिलेंगी सौगातें : दिल्ली-मुंबई का एक्सप्रेसवे से सीधा सफर, ट्रेन से 160 की स्पीड...सबसे लंबा ब्रिज व रिंग रोड भी

ट्रेन का टाइम टेबल (रवानगी) :

कोटा सुबह 10:35 बजे
केशोरायपाटन10:51 बजे
कापरेन 11:07 बजे
घाट का बराना 11:18 बजे
लबान 11:28 बजे
लाखेरी 11:40 बजे
इंद्रगढ़11:52बजे
आमलीदोपहर 12:03 बजे
रवांजना डूंगर 12:15 बजे
कुश्तला 12:25 बजे
सवाई माधोपुर 1:25 बजे

वापसी में यह रहेगी समय सारणी :

सवाई माधोपुर दोपहर 3:05 बजे
कुश्तला 3:16 बजे
रवांजना डूंगर 3:26 बजे
आमली 3:36 बजे
इंद्रगढ़ 3:50 बजे
लाखेरी शाम 4:02 बजे
लबान 4:12 बजे
घाट का बनाना 4:22 बजे
कापरेन 4:35 बजे
केशोरायपाटन 4:55 बजे4:55 बजे
कोटा 5:50 बजे

इन ट्रेनों का है अस्थाई ठहराव 8 जनवरी तक :

  • ट्रेन नम्बर 12939 पुणे–जयपुर 12:50 बजे आगमन व 12:52 बजे प्रस्थान
  • ट्रेन नम्बर 12940 जयपुर–पुणे रेलसेवा दोपहर 1:50 बजे आगमन व 13:52 बजे प्रस्थान
  • ट्रेन नम्बर 20844 भगत की कोठी–बिलासपुर सुबह 09:03 आगमन व 09:05 बजे प्रस्थान
  • ट्रेन नम्बर 20846 बीकानेर–बिलासपुर सुबह 09:03 बजे आगमन व 09:05 बजे प्रस्थान
  • ट्रेन नम्बर 12980 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस रात 09:04 बजे आगमन व 09:42 बजे प्रस्थान
  • ट्रेन नम्बर 12979 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर सुबह 07:35 बजे आगमन व 07:37 बजे प्रस्थान

पढ़ें: Kota Railway Division : देश का पहला कवच इंटीग्रेटेड रेलवे ट्रैक व वंदे भारत स्लीपर के 180 स्पीड पर ट्रायल को बताया उपलब्धि