ETV Bharat / state

रतनगढ़ में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार, अनैतिक धंधे का भंडाफोड़

रतनगढ़ में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर छापा मारकर 6 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया.

spa center raid
पुलिस ने 6 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया. (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 31, 2025 at 7:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू: जिले में रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिंक रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा. स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतों पर पुलिस ने यह रेड की, जिसमें 6 युवतियां और 2 युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया.

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें: रतनगढ़ थाना अधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि लंबे समय से रतनगढ़-बीकानेर लिंक रोड पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की. डीएसपी इनसार अली के निर्देश और सीआई गौरव खिड़िया के पर्यवेक्षण में हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार ने टीम के साथ स्पा सेंटर पर रेड की.

थाना अधिकारी गौरव खिड़िया (ETV Bharat Churu)

इसे भी पढ़ें- भीलवाड़ा में स्पा सेंटर पर छापा, छुड़ाई गई 2 नाबालिग

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: कार्रवाई के दौरान स्पा संचालक हरियाणा का 40 वर्षीय युवक और श्रीगंगानगर का 28 वर्षीय युवक सहित छह युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं. सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है और पूछताछ जारी है. गिरफ्तार युवतियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

क्षेत्र में बढ़ रही थीं ऐसी घटनाएं: पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ क्षेत्र में स्पा सेंटर्स और होटलों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार आ रही थीं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर से इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त युवतियों और युवकों को पकड़ा था. पुलिस का कहना है कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा. मामले में आगे की जांच चल रही है.