ETV Bharat / state

उदयपुर: कॉलोनी में घुसा पैंथर, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया ट्रेंकुलाइज

उदयपुर की कृष्णपुरा कॉलोनी में सुबह लोगों ने एक पैंथर को दीवार फांदकर घर में घुसते देखा था.

Udaipur leopard
पैंथर की खबर सुनकर लोग घरों से बाहर निकले (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 18, 2025 at 1:27 PM IST

|

Updated : December 18, 2025 at 1:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: शहर के बीचोंबीच स्थित भूपालपुरा क्षेत्र की कृष्णपुरा कॉलोनी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पैंथर (तेंदुआ) आबादी वाले इलाके में घुस आया. सुबह करीब 5:30 बजे कॉलोनी निवासियों ने पैंथर को दौड़ते हुए देखा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैंथर एक घर की दीवार पर कूदकर चढ़ा और फिर सामने वाले घर में घुस गया. यह पूरी घटना महज 5 सेकंड की थी, जिसे कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

कॉलोनी वासियों में डर का माहौल: स्थानीय लोगों ने बताया कि पैंथर एस.के. मजूमदार के घर में घुसा, लेकिन उसके बाद वह गायब हो गया. घटना की जानकारी फैलते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर लिया है. स्थानीय निवासी वूमल शक्तावत ने सबसे पहले पैंथर को देखा. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी बहन प्री-वेडिंग शूट के लिए बाहर जा रही थीं. वूमल ने तुरंत अपने भाई को सूचना दी, जिसके बाद भूपालपुरा थाना पुलिस और वन विभाग को अलर्ट किया गया.

कॉलोनी में घुसा पैंथर (ETV Bharat Udaipur)

इसे भी पढ़ें- जयपुर की गलियों में फिर दिखा पैंथर, वन विभाग ने किया ट्रेंकुलाइज

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची: सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया. पैंथर के नजर नहीं आने से इलाके में डर का माहौल बना हुआ था. कृष्णपुरा कॉलोनी शहर के मध्य में स्थित है, जहां स्कूल, चर्च, संकरी गलियां और घनी आबादी हैं. वन विभाग के दिग्विजय सिंह ने बताया कि पैंथर सीढ़ियों में बैठा हुआ था, जिसके कारण उसे ट्रेंकुलाइज करने में काफी परेशानी आ रही थी, क्योंकि सीढ़ियों से दो से तीन जगह अलग-अलग रास्ते निकलते थे. करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला

जिस घर में पैंथर घुसा उसमें प्रीति अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है, जब पैंथर घर में घुसा तो वह ऊपर के मकान में थी और नीचे के मकान में पैंथर सीढ़ियों पर बैठा हुआ था. उन्होंने बताया कि जैसे ही पैंथर को दिखा तो अचानक घबरा गई. इसकी सूचना उन्होंने अपने परिवार को दी. पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के बाद परिवार में राहत की सांस ली. फिलहाल पैंथर को उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया है वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, कॉलोनी के पीछे आयड़ नदी बहती है. आशंका है कि पैंथर नदी किनारे से होते हुए आबादी में घुसा आया हो.

इसे भी पढ़ें- सुबह उठे तो घर की गैलेरी में बैठा था पैंथर, देशी जुगाड़ से किया रेस्क्यू...देखिए वीडियो

Last Updated : December 18, 2025 at 1:34 PM IST