ETV Bharat / state

उदयपुर कोर्ट में बंदर का उत्पात, फाइलें फेंकी और कागज फाड़े...

कोर्ट रूम में बंदर ने चार-पांच वकीलों और एक कांस्टेबल पर हमला कर दिया. बंदर को रेस्क्यू कर बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ा.

Chaos in the court
कोर्ट में अफरातफरी (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 9, 2026 at 6:47 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: उदयपुर के कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर घुस गया. कोर्ट में बंदर ने जमकर उत्पात मचाया. कोर्ट रूम में बंदर ने चार-पांच वकीलों और एक कांस्टेबल पर हमला कर दिया. बंदर ने किसी टेबल से फाइल फेंक दी तो किसी के दस्तावेज बिखेर दिए. लोग इधर-उधर भागने लगे. कोर्ट रूम के बाहर डर का माहौल बन गया. वकील लंबे समय तक बाहर खड़े रहे. काफी देर तक न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ.

वाइल्ड लाइफ रेस्क्यूअर धर्मेंद्र पाणिगर ने बताया कि यह वही लाल मुंह का बंदर है, जो बीते डेढ़ महीने से शहर के अलग-अलग इलाकों में उत्पात मचा रहा था. शहर के प्रतापनगर, नाकोड़ा नगर, आरसीए कॉलेज, कुम्हारों का भट्टा और शोभागपुरा क्षेत्र में यह बंदर 20 से 25 लोगों पर हमला कर चुका. कई लोगों को काट चुका है.

कोर्ट में बंदर ने मचाई अफरातफरी (ETV Bharat Udaipur)

पढ़ें:सावधान रहें ! खड़ी बाइक में घुस गया सांप, फिर ऐसे किया गया रेस्क्यू

वाइल्ड लाइफ रेस्क्यूअर धर्मेंद्र पाणिगर ने बताया कि बंदर के कोर्ट परिसर में घुसने की सूचना पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर कोर्ट परिसर से निकाला. बंदर को रेस्क्यू कर बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ा गया. इसके बाद कोर्ट में लोगों ने राहत की सांस ली और कामकाज धीरे-धीरे सामान्य हो सका.

पढ़ें: चाइनीज मांझे में 50 फीट की ऊंचाई पर फंसा था दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू