ETV Bharat / state

नोएडा में होली पर हुड़दंग मचाया तो आएगी पुलिस; रंग में भंग डालने वालों को चेतावनी, नहीं बचेंगे

नोएडा में कमिश्नरेट पुलिस इस समय हाई-टेक मॉनिटरिंग मोड में है, ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है.

नोएडा में भारी पुलिस फोर्स का शक्ति प्रदर्शन
नोएडा में भारी पुलिस फोर्स का शक्ति प्रदर्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 2, 2026 at 11:21 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: आगामी होली पर्व और रमजान माह को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. जिले में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए खुद पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कमान संभाल ली है. पुरे जिले में धारा 163 लागू की गई हैँ.

नोएडा की सड़कों पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का काफिला निकला. इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र और डीसीपी नोएडा साद मियां खान समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर सघन फ्लैग मार्च किया.

पुलिस कमिश्नर ने पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा इंतज़ामों का बारीकी से निरीक्षण किया. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में 'क्विक रिस्पांस' सुनिश्चित किया जाए. अनुशासन और सतर्कता के साथ किए गए इस मार्च का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना है. कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने सिर्फ पेट्रोलिंग ही नहीं, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद भी स्थापित किया.

नोएडा में भारी पुलिस फोर्स का शक्ति प्रदर्शन (ETV Bharat)

उन्होंने अपील की कि त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक हैं. इन्हें पारस्परिक सम्मान के साथ मनाएं. पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कमिश्नरेट पुलिस इस समय हाई-टेक मॉनिटरिंग मोड में है, ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है. सोशल मीडिया सेल भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर 24/7 नज़र रख रहा है. अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

ये भी पढ़ें :