ETV Bharat / state

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग, धुएं में दम घुटने से एक महिला की मौत;  जानें जगतपुरी का हाल

दिल्ली के शाहीन बाग में एक घर में भीषण आग लग गई. जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग
शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : December 31, 2025 at 3:40 PM IST

|

Updated : December 31, 2025 at 4:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. मकान नंबर E-50 की पार्किंग में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे मकान में धुआं भर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना तड़के करीब सवा चार बजे की है. पड़ोसी ने सबसे पहले पार्किंग से धुआं उठता देखा और तुरंत शोर मचाया. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत कार्य शुरू किया.

दमकल कर्मियों ने बताया कि आग के कारण मकान की ऊपरी मंजिलों पर धुआं भर गया था. तीसरी मंजिल पर अफरोज इकबाल अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ फंसे हुए थे. हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल टीम ने दीवार तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं, दूसरी मंजिल पर रहने वाले अकील अहमद की 70 वर्षीय मां धुएं की चपेट में आ गईं. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी दम घुटने से मौत हो गई.

शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग (ETV Bharat)

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

फायर विभाग ने बताया कि इस घटना के दौरान चार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकल गया. इस घटनाक्रम में एक बुजुर्ग महिला जो पहले से ही श्वसन रोग से पीड़ित थी उसकी मौत हो गई है. इस हादसे में पार्किंग में खड़ी 7 गाड़ियां जलकर राख हो गई. अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है. वहीं इस हादसे के बाद पुलिस के द्वारा मकान के आसपास बैरिकेड लगा दिया गया है.

चंदर नगर में आग

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित चंदर नगर में एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई. इस घटना में घर में मौजूद दो लोग घने धुएं की चपेट में आने से बेहोश हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज जैसी वजह हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : December 31, 2025 at 4:56 PM IST