चांदनी चौक में कपड़े की दुकान में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, कोई हताहत नहीं
बारात में की गई आतिशबाजी से चिंगारी दुकान तक पहुंच गई, जिससे आग लग गई.

Published : December 27, 2025 at 7:02 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग के बाद कूलिंग का काम जारी है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
दमकल विभाग के मुताबिक आग चांदनी चौक स्थित इंडियन वेलवेट एजेंसी नामक कपड़े की दुकान में लगी. दुकान तीन मंजिला इमारत में स्थित है, जहां दूसरी और तीसरी मंजिल पर कपड़ों का बड़ा स्टॉक रखा गया था.
दुकान के मालिक अरुण ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे दुकान के सामने से एक बारात गुजर रही थी. इसी दौरान बारात में की गई आतिशबाजी से चिंगारी दुकान तक पहुंच गई, जिससे आग लग गई. दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़ा मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया.
ये भी पढ़ें:
- नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जानलेवा लपटों से बाहर निकाला गया एक परिवार, दो बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो
- फर्जी दवाओं की पैकेजिंग बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार
- दिल्ली-NCR में पूल व शेयर बसें व टैक्सी चलाने पर कंपनियों से बातचीत करेगी सरकार, नहीं माफ होगा पीयूसी चालान

