ETV Bharat / state

देहरादून में कार एसेसरीज की दुकान जलकर खाक, काशीपुर में चलती कार ने पकड़ी आग

देहरादून में नगर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई.

MASSIVE FIRE BROKE OUT DEHRADUN
देहरादून में आग की घटना (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 29, 2026 at 8:07 PM IST

|

Updated : June 29, 2026 at 8:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: त्यागी रोड पर खालसा कार एसेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई. दुकान में आग लगे ही पूरे बाजार अफरा-तफरी सी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दी. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया. हालांकि, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी.

फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. आग कितनी भीषण है कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाजार में दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा है. अभी तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

काशीपुर में चलती कार में लगी भीषण आग: काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल के समीप किमाया रिसॉर्ट के पास एक कार में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर गुजर रहे लोगों ने आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही क्षणों में उसमें तेज आग लग गई. आग की ऊंची लपटों के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर लोगों ने घटनास्थल से दूरी बना ली और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा.

Car Burn Kashipur
काशीपुर में कार में लगी आग (फोटो सोर्स- Local Resident)

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के निर्देशन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास के क्षेत्र या अन्य वाहनों तक फैलने से रोक दी गई.

"सूचना मिलते ही फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया. कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है."- ईशान कटारिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

"फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक तौर पर सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी."- ईशान कटारिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

घटना के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया. फिलहाल, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं. आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : June 29, 2026 at 8:25 PM IST