ETV Bharat / state

उत्तराखंड में खुलेआम बिक रही थी सेना की कॉम्बैट वर्दी, दिल्ली से जुड़े तार, मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने दबोचा

पिथौरागढ़ जिले में अवैध तरीके से भारतीय सेना की कॉम्बैट वर्दी बेची जा रही थी, जिसका भनक मिलिट्री इंटेलिजेंस को लग गई थी.

ETV BHARAT
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 6, 2026 at 7:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आई हैं. मिलिट्री इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने भारतीय सेना की प्रतिबंधित कॉम्बैट यूनिफॉर्म के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कासनी क्षेत्र से एक आर्मी स्टोर पर छापेमारी थी, जहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कॉम्बैट यूनिफॉर्म का कपड़ा और वर्दियां बरामद हुई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार बीती चार जुलाई को मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि पिथौरागढ़ के कासनी क्षेत्र में सोर वैली आर्मी स्टोर एंड स्पोर्ट्स नाम की दुकान में भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म से मिलता-जुलता कपड़ा अवैध रूप से रखा गया है. साथ ही पता चला कि उस कपड़े को बाहर भेजने की भी तैयारी चल रही हैं.

सूचना के आधार पर एसआई कमलेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान दुकान में मौजूद संचालक कासनी निवासी हिमांशु गिरी (32) को पकड़ा गया. जांच में दुकान से कुल 20.80 मीटर प्रतिबंधित इंडियन आर्मी कॉम्बैट यूनिफॉर्म कंपड़ा बरामद हुआ. इसके अतिरिक्त 10 जोड़ी तैयार प्रतिबंधित आर्मी यूनिफार्म भी मिलीं, जिनमें पांच यूनिफार्म 36 नंबर और पांच 34 नंबर आकार की थीं.

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र से कपड़ा और यूनिफार्म मंगवाकर बेचता था. सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म की बाजार में काफी मांग है और कैंटीन में उपलब्धता सीमित होने के कारण वह अधिक मुनाफे के लिए इसे ग्राहकों को बेचता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रतिबंधित पैटर्न वाले कपड़े को असली वर्दी के रूप में बेच रहा था.

मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने बताया कि सेना ने 2023 में नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म को आम बाजारों में बिक्री, खरीद और भंडारण के लिए बैन किया है. सेना की यूनिफार्म इस तरह खुले बाजार में बिकना चिंता का विषय है. अधिकारियों का कहना है कि सैन्य वैर्दी का दुरुपयोग असामाजिक तत्वों की ओर से किया जा सकता है.

अभियुक्त के कब्जे से बरामद सैन्य वर्दियों को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 318(4)/349 भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

पढ़ें--