ETV Bharat / state

बहराइच में महिला पर तेंदुए का हमला; खेत में पानी लगा रही थी, देर रात तक पेड़ पर बैठा रहा

रेंजर सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि देर रात करीब 8 बजे तेंदुआ पेड़ से उतर कर पास के ही जंगल में भाग गया.

बहराइच में पेड़ पर बैठा तेंदुआ
बहराइच में पेड़ पर बैठा तेंदुआ (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 28, 2026 at 4:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बहराइच : खेत में पानी लगा रही महिला पर बुधवार को तेंदुए ने हमला कर दहशत फैला दी है. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, महिला पर हमला करने के बाद तेंदुआ पास में लगे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया. घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. देर रात करीब 8 बजे तेंदुआ पेड़ से उतरकर पास के जंगल में भाग गया.

बहराइच में तेंदुए की दहशत (Video credit: ETV Bharat)




मोतीपुर वन रेंज के ग्राम पंचायत दलजीतपुरवा के मजरा पंडित पुरवा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे रामावती अपने पति के साथ खेत गईं थीं. गन्ने के खेत में दोनों लोग पानी लगा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेंदुआ ने रामावती पर हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गई.

शोर-शराबा के बाद मौके पर आस-पास के लोग पहुंचे और हाका लगाया तब तक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तेंदुए को सुरक्षित जंगल में भगाने का प्रयास किया लेकिन, तेंदुआ देर शाम तक पेड़ पर बैठा रहा. रेंजर सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि देर रात करीब 8 बजे तेंदुआ पेड़ से उतर कर पास के ही जंगल में भाग गया. ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. पिंजरा भी लगाया जा रहा है.

इस मामले में रेंजर एसके तिवारी ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, आस-पास के लोगों को सतर्क किया गया है. पेड़ पर बैठे तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा या उसे सुरक्षित जंगल में भगाने का कार्य किया जाएगा. पूरे इलाके में कांबिंग वनकर्मियों द्वारा की जा रही है.

यह भी पढ़ें : WATCH: तेंदुआ खट से पिंजरे के अंदर, वन विभाग की ये ट्रिक आई काम