भांजी के घर आए अधेड़ की मिली सिर कटी लाश, अभी तक नहीं मिला अमेठी पुलिस को कोई सुराग
अमेठी में नाले के पास मिली सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. अभी तक इस मर्डर के तार पुलिस नहीं जोड़ पाई.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 8, 2026 at 3:59 PM IST
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार को एक अधेड़ की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच एवं विधिक कार्यवाही में जुट गई है. हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं.
खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना स्थल का जायजा लिया है. वहीं फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए हैं.
जानकारी के मुताबिक जिले के जायस थाना अंतर्गत मोजम गंज पुल के पास नाले में एक अधेड़ युवक की सिरकटी लाश मिली. स्थानीय लोगों ने सिरकटी लाश की सूचना पुलिस को दी.
लाश की पहचान प्रतापगढ़ निवासी चौक धर्मशाला विजय सिंह उम्र 50 के रूप में हुई. घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने पहुंच कर जायजा लिया.
फोरेंसिक टीम ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (पीएम) के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस अन्य जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है मृतक विजय सिंह अपनी भांजी के घर आया था. किसी ने उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया. हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग करने के बाद सिर को कहीं अन्य जगह छिपा दिया. फिलहाल हत्या की कोई साफ वजह सामने नहीं आई है. पुलिस सुराग ढूंढ़ रही है.
इस हत्याकांड के पूरे मामले अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जायस थाना अंतर्गत एक शव मिलने की सूचना जायस पुलिस को मिली थी. मौके पर उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर मौका मुआयना किया गया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें - मां के सामने बहन की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, भाई को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, चौंकाने वाली है वजह

