ETV Bharat / state

खैरथल जिला कलेक्ट्रेट के बाहर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठा सरकारी कर्मचारी, ये है मामला

अतिरिक्त जिला कलेक्टर का कहना है कि कर्मचारी का यह व्यवहार अनुशासनहीनता में आता है. इस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.

Government employee sitting on protest
धरने पर बैठा सरकारी कर्मचारी (ETV Bharat Khairthal)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 2, 2026 at 11:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरथल: जिला कलेक्ट्रेट के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी कर्मचारी अर्धनग्न अवस्था में धरने पर बैठ गया. मामले की सूचना लगते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने धरने पर बैठे सरकारी कर्मचारी जितेंद्र शर्मा को शांतिभंग में गिरफ्तार कर​ लिया है. वहीं, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल सिंह जाट का कहना है कि कर्मचारी पर अनुशासनहीनता के चलते नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

'पहले जो गलत काम किए, वो नही होंगे दोबारा': मीडिया से बात करते हुए सरकारी कर्मचारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वे अपने जीवन में पहले किए गए गलत कार्यों को आगे भविष्य में नहीं करेंगे. साथ ही पहले हुई गलतियों के प्रायश्चित के लिए इस तरह से धरने पर बैठे हैं. कर्मचारी के इस बयान ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय और चौंकाने वाला बना दिया. कलेक्टर परिसर में कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गईं. वहीं पुलिस ने कर्मचारी को न्यूसेंस फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया.

धरने को लेकर क्या बोला कर्मचारी और अधिकारी (ETV Bharat Khairthal)

पढ़ें: अजमेर स्मार्ट सिटी की बदहाल सड़कें, कांग्रेसी पार्षदों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन - Protest of Councillors

अनुशासनहीनता के कारण की कार्रवाई: खैरथल अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल सिंह जाट ने बताया कि कर्मचारी जितेंद्र शर्मा पर कार्य में लापहवाही करने के मामले में जांच चल रही है. मामले में एफआईआर भी की गई थी. फिलहाल कर्मचारी किशनगढ़ बॉस एसडीएम कार्यालय में पोस्टेड है और बिना किसी को बताए जिला कलेक्टर ऑफिस आ गया. आज जो घटना की है, वो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.