ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 19 अगस्त को राजकीय गर्ल्स कॉलेज भेरियां में विशाल रोजगार मेला

19 अगस्त को कुरुक्षेत्र के राजकीय गर्ल्स कॉलेज भेरियां में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा.

MEGA JOB FAIR IN KURUKSHETRA
कुरुक्षेत्र में निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 18, 2026 at 4:01 PM IST

|

Updated : August 18, 2026 at 4:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्रः हरियाणा में बेरोजगारी दर को कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए जहां एक ओर सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी से वंचित रह जाने वाले योग्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर लगातार जॉब मेलों का आयोजन किया जा रहा है. ​इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र और उपमंडल रोजगार कार्यालय पिहोवा द्वारा राजकीय गर्ल्स कॉलेज, भेरियां (पिहोवा) के विशेष सहयोग से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारीः कार्यक्रम का आयोजन 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम के 4:00 तक किया जाएगा. यह राजकीय गर्ल्स कॉलेज, भेरियां (पिहोवा), कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है.

शैक्षणिक योग्यता और पात्रताः ​कुरुक्षेत्र की जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने बताया कि "यह जॉब फेयर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में रोजगार के उचित अवसर प्रदान करेगा. इस मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम शैक्षणिक योग्यता ​10वीं पास , ​12वीं पास, ​स्नातक और ​ITI उत्तीर्ण
​सहित अन्य डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं."

प्रमुख भाग लेने वाली कंपनियांः इस रोजगार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित बैंकिंग, वित्तीय, बीमा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की कंपनियां शिरकत करेंगी और योग्य उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन करेंगी.

बैंकिंग एवं फिनटेक: आईसीआईसीआई बैंक, एयू बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, भारत पे लिमिटेड.

बीमा क्षेत्र: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस.

स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्र: रमाया हेल्थ केयर लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड.

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देशः ​जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि "वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। रोजगार मेले में आने वाले सभी अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र , उनकी सत्यापित फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना अपडेटेड रिज्यूमे साथ लाना सुनिश्चित करें."

ये भी पढ़ें-HKRN पर कांग्रेस का बड़ा वार, Gen Z को साधने की तैयारी, 19 अगस्त को पंचकूला में "युवाओं की गूंज" से घेरेंगे सरकार को
Last Updated : August 18, 2026 at 4:55 PM IST