ETV Bharat / state

घर से परीक्षा देनी गई छात्रा नहीं पहुंची स्कूल, रास्ते में हत्या, दुष्कर्म की आशंका

बीकानेर के कोलायत के सीमावर्ती एक गांव में एक मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है.

Superintendent of Police Office
पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ETV Bharat Bikaner)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 21, 2026 at 9:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: जिले के कोलायत क्षेत्र के सीमावर्ती एक गांव में एक मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. दरअसल बच्ची घर से स्कूल परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद तक घर नहीं पहुंची. जिसके बाद परिजनों ने स्कूल पता किया, तो जानकारी मिली कि बच्ची स्कूल नहीं पहुंची. स्कूल के शिक्षकों ने परिजनों से मिली सूचना के बाद बच्ची की तलाश शुरू की. इसके बाद बच्ची का शव एक झाड़ी में मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

घर से स्कूल की दूरी 3 किलोमीटर: दरअसल बच्ची के घर से स्कूल की दूरी 3 किलोमीटर है और इस दौरान ही यह घटना हुई. प्रथम दृष्टया पुलिस अधिकारी दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया और आरोपी की तलाश शुरू की. मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि बच्ची की निर्मम हत्या हुई है. प्रथम दृष्टया मौका देखकर दुष्कर्म की घटना होना सामने आ रहा है. फिलहाल आगे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

पढ़ें: 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बारात देखने के दौरान मासूम को बहला–फुसलाकर ले गया था आरोपी

एसपी पहुंचे मौके पर: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी मौके के लिए रवाना हुए. घटना के बाद का संग्राम सिंह और कई थानों के थाना अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में इसकी सूचना फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. फिलहाल डॉग स्क्वायड और स्पेशल की टीम जांच में जुटी हुई हैं.