ETV Bharat / state

ढाई करोड़ की लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगे ₹24 लाख, फर्जी आरबीआई अफसर बिहार से गिरफ्तार

साइबर ठग ने टिहरी निवासी व्यक्ति को आरबीआई और इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ठग लिया था

UTTARAKHAND CYBER ​​SCAM
साइबर क्राइम (Concept Image ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 17, 2026 at 10:03 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: साइबर ठगों ने आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर टिहरी निवासी व्यक्ति को लॉटरी लगने का झांसा देखकर लाखों रुपए की ठगी की थी. सीबीसीआईडी की टीम ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है. टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है.

आरबीआई और इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ठगने वाला गिरफ्तार: बता दें कि हिंडोलाखाल निवासी सोहनलाल रतूड़ी ने 7 जुलाई 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बताकर उसको ढाई करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का झांसा दिया था. आरोपियों ने अलग-अलग टैक्सों के नाम पर 24 लाख रुपए की पीड़ित के साथ ठगी कर दी थी.

ढाई करोड़ की लॉटरी लगने का दिया था झांसा: इस मामले में थाना हिंडोलाखाल जिला टिहरी गढ़वाल में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की विवेचना सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून को सौंप गई थी. सीबीसीआईडी के विवेचक भारत सिंह ने ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर और खातों के बारे में जानकारी जुटाई. 11 फरवरी 2026 को सीबीसीआईडी की टीम दबिश के लिए बिहार और बंगाल भेजी गई.

साइबर ठग को पश्चिमी चंपारण के गिरफ्तार किया गया: 13 फरवरी को जांच के बाद टीम ने आरोपी अभय कुमार सिंह को पश्चिमी चंपारण बिहार से गिरफ्तार किया. टीम ने जब आरोपी के खातों की जांच की तो जानकारी मिली कि खाते में ठगी के चार लाख 10 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन पाया गया. 16 फरवरी को आरोपी अभय कुमार को टिहरी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का निर्देश दिया. इस साइबर ठग के अन्य तीन साथी गुंजन कुमार, नितेश कुमार झा और धनंजय यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

सीबीसीआईडी ने क्या कहा: सीबीसीआईडी के आईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया है कि-

मुकदमे के संबंध में विवेचक द्वारा जांच करने के बाद आरोपी अभय कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है.
-अरुण मोहन जोशी, आईजी, सीबीसीआईडी-

ये भी पढ़ें: