ETV Bharat / state

शिमला के एक होटल में विदेशी पर्यटक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

शिमला के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई.

शिमला के होटल में विदेशी पर्यटक की संदिग्ध हालत में मौत
शिमला के होटल में विदेशी पर्यटक की संदिग्ध हालत में मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 21, 2026 at 4:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहर के लोअर कैथू स्थित एक होटल में 86 वर्षीय विदेशी नागरिक बैरी एल्विन मॉस फर्श पर अचेत अवस्था में मिला, जिससे होटल से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एसपी गौरव सिंह ने बताया, 'बैरी एल्विन मॉस होटल में ठहरे हुए थे और उन्होंने थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया था. दरवाजा न खोलने पर होटल स्टाफ ने कमरा खोला तो उन्हें फर्श पर पड़ा पाया. पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, आवश्यक सामान कब्जे में लिया और कमरे को सील कर चाबी सुरक्षित रख ली है. बैरी एल्विन मॉस को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है'.

शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोअर कैथू स्थित होटल संचालक सुर्यवंशी ने फोन से पुलिस थाना पर सूचना दी थी कि एक विदेशी व्यक्ति उसके होटल में स्टे के लिए आए थे, जो की कमरा नं 103 में फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा है, सूचना पर थाना प्रभारी और उप पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और विदेशी पर्यटक को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में भारतीय पुलिस ने ब्रिटेन उच्चायोग से पत्राचार किया है. उच्चायोग से जवाब मिलने पर आगामी कार्रवाई धारा 194 बीएनएसएस के तहत अमल में लाई जाएगी. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध या आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें: रिज मैदान पर मुश्किल में फंसा पर्यटक, फिर शिमला पुलिस ने चेहरे पर लौटाई मुस्कान