ETV Bharat / state

गौ सम्मान आह्वान अभियान: हर ओर से उठी आवाज, गाय को दें राष्ट्रमाता का दर्जा...जानिए वजह

गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के ठोस कदम, गोचर भूमि से कब्जे हटाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग.

Sadhus, saints, and citizens arrived to submit a memorandum to the administration.
प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे साधु संत व लोग (ETV Bharat chittorgarh)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : April 27, 2026 at 2:03 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा /कुचामन सिटी: प्रदेश के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा एवं कुचामन-डीडवाना जिले समेत विभिन्न मुख्यालयों पर गौसेवा, संरक्षण और सम्मान को लेकर बड़ा जनजागरण अभियान शुरू हुआ. चित्तौड़गढ़ में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत संतों, जनप्रतिनिधियों और गौ भक्तों ने एकजुट होकर गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की. इस संबंध में 40 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपखंड अधिकारी बीनू देवल को सौंपा गया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे. दो थानों का पुलिस जाप्ता तैनात रहा.भीलवाड़ा में संकीर्तन रैली निकाली गई तो कुचामन सिटी में गौ संवर्धन के पक्ष में शोभायात्रा निकाली गई.

चित्तौड़गढ़ में संत अनुजदास महाराज ने कहा कि पूरे देश में गौमाता की स्थिति चिंताजनक है. इसी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया. गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने के बाद गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी. संत दिग्विजय राम ने कहा कि बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर भटक रहा है. दुर्घटनाओं में मौत हो रही है. केंद्र और राज्य सरकार गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर प्रभावी कदम उठाए, इसी उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई है.

चित्तौड़गढ़ में 40 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा (वीडियो ईटीवी भारत चितौड़गढ़)

पढ़ें:एक साथ 10 हजार गौमाता की पूजा, मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ कीर्तिमान

जारी रहेगा अभियान: इधर, चित्तौड़गढ़विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि संतों के सानिध्य में शुरू 'गौ सम्मान अभियान' आगे भी निरंतर जारी रहेगा. संत समाज और जनसहभागिता से गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की यह मुहिम और मजबूत होगी. ज्ञापन में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस कदम, गोचर भूमि से अवैध कब्जे हटाने समेत 40 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है.

Memorandum Submitted to the SDM
चित्तौड़गढ़ में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन (ETV Bharat Chittorgarh)

बड़ी संख्या में जुटे गौभक्त : कार्यक्रम में विनोद यति महाराज, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे. शहर कोतवाल तुलसीराम और सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौजूद था. चित्तौड़गढ़ से शुरू हुआ यह अभियान गौसेवा और संरक्षण के प्रति समाज की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा है.

Cow devotees reached the Collectorate on foot in Bhilwara
भीलवाड़ा में पैदल कलेक्ट्रेट तक पहुंचे गौभक्त (ETV Bharat Bhilwara)

पढ़े: श्री गौमाता महोत्सव में पहुंचे सीएम भजनलाल बोले, 'धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं को मंदिर की तरफ लौटाया'

भीलवाड़ा में सौंपे 57 हजार प्रार्थना पत्र: उधर, भीलवाड़ा में गौ माता व अध्यक्ष नंदी बाबा की प्रेरणा से गौ माता के संरक्षण व संवर्धन को लेकर राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर पैदल संकीर्तन रैली निकाली गई. जनप्रतिनिधियों, गौभक्तों ने संतों के मार्गदर्शन में नंगे पैर चलकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम लगभग 58 हजार प्रार्थना पत्र सौंपे. गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. राजेन्द्र मार्ग विद्यालय से संत महात्माओं के नेतृत्व में हजारों गौभक्तों ने रैली निकाली. निर्दलीय विधायक एवं गौभक्त अशोक कोठारी भी नंगे पैर कलेक्ट्रेट पहुंचे. रैली में आगे बैलगाड़ियां चली. इसमें गौभक्त हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे. विधायक कोठारी ने मीडिया से कहा कि गौ सम्मान आव्हान अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के साथ ही भारत की भूमि से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है.जिले से सोमवार को कलेक्टर को 57,845 हस्ताक्षरशुदा मांग पत्र सौंपे. उम्मीद है कि एक-दो दिन में 61 हजार हो जाएंगे.

Cow devotees took out a procession in Kuchaman
कुचामन में गौभक्तों ने निकाली शोभायात्रा (ETV Bharat Kuchaman City)

कुचामन में शोभायात्रा: कुचामन सिटी में भी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा सुबह श्री श्याम मंदिर परिसर की गौशाला से शुरू हुई. यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची. श्रद्धालुओं ने गौ माता के जयकारे लगाए. जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया.गौभक्तों ने उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने आदि मांगें शामिल थी. सुदर्शन महाराज ने कहा कि सरकार गाय को अविलंब ‘राष्ट्र माता’ घोषित करें.

पढ़ें:आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले,' गौ माता ही नहीं, बेटियों को भी बचाओ, तभी समाज बचेगा'