ETV Bharat / state

बीकानेर: सरकारी स्कूल में 4 साल के मासूम को आवारा डॉग्स ने नोंचा, भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था

बीकानेर में 4 वर्षीय बच्चे पर स्कूल में आवारा डॉग ने हमला कर सिर और चेहरा नोच लिया. गंभीर घायल बच्चे की सर्जरी करनी पड़ेगी.

4 साल के मासूम को आवारा डॉग्स ने नोंचा
पीबीएम अस्पताल, बीकानेर (ETV Bharat Bikaner)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 6:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: जिले में श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव के सरकारी मॉडल स्कूल में मंगलवार को 4 वर्षीय बच्चे रामू पर आवारा डॉग्स ने हमला कर दिया. स्कूल के मुख्य द्वार के अंदर डॉग ने बच्चे को सिर और चेहरे पर कई जगह काट लिया. डॉग के हमले में बच्चे के सर में गहरे जख्म हुए हैं. बच्चे की हालत गंभीर है और उसका बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी. बच्चे की हालत को देखते हुए उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी.

भाई के साथ स्कूल गया था: ऊपनी गांव का निवासी रामप्रताप का मासूम बेटा रामू अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था. करीब डेढ़ घंटे बाद वह कक्षा से निकलकर शिक्षिका के पीछे-पीछे मुख्य द्वार तक आ गया, जहां आवारा डॉग्स ने उस पर हमला कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य द्वार पर धरना दिया और कड़ी नाराजगी जताई.

इसे भी पढ़ें- जयपुर में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक: डेढ़ माह में 1000 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले आए सामने

बच्चे की सर्जरी करनी पड़ेगी: ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. एलके कपिल ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया है, सर्जरी के बाद ही ठीक होने में समय लगेगा. गांववासी रामेश्वर जाखड़ ने बताया कि पहले भी स्कूल में डॉग ने एक बच्चे को काटा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाई गई है. बच्चे का स्कूल में नामांकन नहीं था, वह भाई के साथ आया था. बोर्ड परीक्षा के कारण स्टाफ बाहर का ध्यान नहीं रख पाया. पूरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- उदयपुर में विदेशी पर्यटक पर स्ट्रीट डॉग का हमला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

प्रदेश में डॉग्स बाइट की प्रमुख घटनाएं

  • 17 अक्टूबर 2025 को अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के माली का बास गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे पर एक श्वान ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. मासूम के चेहरे और पैर पर कुल 14 टांके लगाने पड़े हैं.
  • 11 सितंबर 2025 को उदयपुर जिले के नयागांव उपखंड क्षेत्र में हाल ही में एक आवारा श्वान ने लगभग एक किलोमीटर के दायरे में चार लोगों पर हमला कर दिया. श्वान ने एक 3 साल के बच्चा को भी घायल कर दिया. श्वान बच्चे के होंठ को गंभीर रूप से नोच लिया.
  • 22 जुलाई 2025 को डीडवाना शहर में आवारा श्वान ने जमकर दहशत फैलाई. श्वान ने शाम से लेकर देर रात तक करीब 24 लोगों को काट लिया. श्वान के शिकार बने लोगों का राजकीय जिला अस्पताल में इलाज कराया गया. इनमें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हैं. एक साथ डॉग बाइट के इतने केस आने पर जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया. बाहर से मंगवाकर घायलों को इंजेक्शन लगाए गए.
  • 15 जुलाई 2025 को डीग जिले के कामां क्षेत्र के सिवलाना गांव में सात वर्षीय बच्ची नायदा पर छह श्वानों ने एक साथ हमला कर दिया. बच्ची की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे दो युवकों ने साहस दिखाया व उसे श्वानों के चंगुल से छुड़ाया. इससे बड़ी अनहोनी टल गई. बच्ची की गर्दन और शरीर पर गहरे जख्म आए.