घर से बिना बताए निकला 20 वर्षीय युवक, परिजनों के ढूंढने पर नहीं लगा सुराग, इस अवस्था में मिली डेड बॉडी
जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों एक युवक का शव मिला. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Published : January 13, 2026 at 9:43 AM IST
अलवर : शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत तिजारा पुलिया के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास गहरी झाड़ियां में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी, जहां सूचना मिलते ही शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
शिवाजी पार्क थाना के हेड कांस्टेबल महेश चंद्र ने बताया कि फोन के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत झाड़ियां में एक युवक का शव लटका हुआ है, इस सूचना पर जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पवन (20) पुत्र रोशनलाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर अलवर के रूप में हुई. घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई, जिस पर वह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई मंगलवार को परिजनों के आने के बाद की जाएगी, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगेगा. हेड कांस्टेबल महेश चंद्र ने बताया कि मृतक का शव रेलवे लाइन के पास गहरी झाड़ियों के बीच बबूल के पेड़ पर लटका मिला.
इसे भी पढ़ें: घर लौट रहे व्यापारी के साथ लूट, बदमाश कैश व स्कूटी लेकर हुए फरार, वीडियो आया सामने
मृतक के परिजन पिंटू ने बताया कि उसकी आखरी बार मृतक से सोमवार सुबह ही बात हुई थी, जिसके बाद वह मंडी चला गया. उन्होंने बताया कि मृतक पवन 3 बजे घर से बाहर निकाला ओर देर रात तक भी वापस नहीं लौटा. इस दौरान परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में पवन को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने बताया कि पवन ने किसी से पैसे लिए हुए थे, कई बार वह घर भी पहुंचे थे. संभवतः पैसे लेने वालो के ही फोन बार बार आ रहे थे, जिससे वह चिंतित हो उठता था. परिजनों ने पवन के साथ साजिश की आशंका जताई है. पिंटू ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस से मिली है, जिसपर वह अस्पताल पहुंचे हैं.

