ETV Bharat / state

ट्यूशन पढ़ने गई 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, टीचर के नाबालिग भाई पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर के आमेर इलाके में 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप महिला ट्यूशन टीचर के नाबालिग भाई पर है.

ट्यूशन पढ़ने गई 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म
आमेर थाना, जयपुर (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 13, 2025 at 4:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजधानी के आमेर थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले करीब चार साल से कई बार दुष्कर्म होने का आरोप लगा है. आरोपी छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर का भाई है, जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है.

आमेर थाना अधिकारी गौतम डोटासरा के मुताबिक पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा है. वह आमेर इलाके की एक कॉलोनी में नियमित रूप से ट्यूशन पढ़ने जाती थी. आरोप है कि टीचर का भाई मौका देखकर छात्रा को अपने कमरे में बुला लेता था और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता था. उसने छात्रा को बार-बार धमकी दी थी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा. डर के कारण नाबालिग छात्रा चुप रही और इन घिनौनी वारदातों को सहती रही.

इसे भी पढ़ें- 35 वर्षीय विवाहिता से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, फिर ट्रेन में बिठाकर छोड़ा, मामला दर्ज

4 साल से कर रहा था दुष्कर्म: थाना अधिकारी ने बताया कि 9 दिसंबर को छात्रा ट्यूशन से लौटकर घर पहुंची तो वह बेहद डरी-सहमी हुई थी. घर आने के बाद वह अपनी मां के सामने अचानक रोने लगी. परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती सुनाई. छात्रा ने परिजनों को बताया कि टीचर की अनुपस्थिति में उसका भाई उसे कमरे में ले जाकर गलत काम करता था और यह सिलसिला पिछले चार साल से चल रहा था.

जांच में जुटी पुलिस: परिजनों को यह बात पता चलते ही वे सदमे में आ गए. इसके बाद परिजनों ने आमेर थाने पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई. आमेर थाना अधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि शिकायत मिलने पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है. साथ ही पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. थाना अधिकारी के अनुसार जांच पड़ताल जारी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- अलवर से फरीदाबाद ले जाकर कई बार किया दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल की सजा