हिमाचल में 91 जेबीटी बने हेड टीचर, इस जिले में प्राथमिक स्कूलों को बड़ी राहत
रिक्त पदों पर प्लेसमेंट से सुधरेगी शैक्षणिक व्यवस्था, एकल अध्यापक व अधिक नामांकन वाले स्कूलों को मिलेगा लाभ.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : February 7, 2026 at 4:57 PM IST
|Updated : February 7, 2026 at 5:22 PM IST
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा 91 जेबीटी अध्यापकों को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक (हेड टीचर) नियुक्त किया गया है. ये तैनातियां जिले के विभिन्न सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े मुख्य शिक्षक पदों पर की गई हैं. इन प्लेसमेंट आदेशों के तहत कई जेबीटी अध्यापकों को ऐसे स्कूलों में मुख्य शिक्षक का कार्यभार सौंपा गया है, जहां स्कूल लंबे समय से बिना नियमित अध्यापक के प्रतिनियुक्ति के सहारे संचालित हो रहे थे. वहीं, कुछ शिक्षकों की तैनाती उन स्कूलों में की गई है, जहां छात्र नामांकन अधिक होने के बावजूद केवल एक ही अध्यापक कार्यरत था. विभाग के इस फैसले से शैक्षणिक कार्यों में सुधार आने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
"इन प्लेसमेंट आदेशों का उद्देश्य उन प्राथमिक विद्यालयों को राहत देना है, जहां लंबे समय से मुख्य शिक्षक के पद रिक्त थे या जहां छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी बनी हुई थी. उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा." - राजीव ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, सिरमौर
इन शिक्षकों की यहां हुई नियुक्ति
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विनोद कुमार को शिक्षा खंड संगड़ाह के सानग स्कूल, इंदिरा चौहान को रोनहाट के खड़काहन, प्रदीप कुमार को सराहां ब्लॉक के शीणाघाट, वीना शर्मा को संगड़ाह के जीपीएस सिउन, चमेल सिंह को शिलाई के डक्कड़, नरेंद्र कौर को पांवटा साहिब के अमरकोट, प्रताप सिंह को ज्वालापुर, जगदीश चंद को राजगढ़ के ठोड़ निवाड़, शिव पाल को बखोटा, तरुण कुमार को माजरा के क्यारदा-I, मीन सिंह को संगड़ाह के मंडवाच, राम दयाल को राजगढ़ के शरियुत और जगत सिंह को शिलाई ब्लॉक के कांडिया कोटी स्कूल में तैनाती दी गई है.
इसी तरह माजरा के संजीव गोयल को शिरी कठवार, सूरत सिंह को कफोटा के इंदोली, नेत्र सिंह को रोनहाट, पूरण चंद को सराहां के कलोग, देवेंद्र सिंह को राजगढ़ के सैर जगास, जयपाल सिंह को नौहराधार के पुनरधार, रंगी लाल तोमर को कफोटा के बोरार, सुंदर सिंह को रोनहाट के नवाना भटवार, जय दीप को सुरला के जंगलाभूड़, नाथी राम को खोरोंवाला के खोड़री माजरी, रेखा सूद को ददाहू के पराड़ा, गोविंद सिंह को कफोटा के लानी, सुषमा देवी को खोरोंवाला, गोपाल सिंह को नारग के चमेंजी, श्याम लाल को खोरोंवाला के गोरखूवाला, मदन लाल को कफोटा के शरली, राजेश कुमार को खोरोंवाला के चिल्लोई, इकबाल मोहम्मद को माजरा के टोकियों, तोता राम चौहान को शिलाई के नाया पाब और लीला देवी को नौहराधार के जीपीएस घिरगछिनार में नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं.

इसके अलावा रणदीप सिंह को संगड़ाह के जीपीएस काफलनू, रमेश चंद को सतौन के चांदनी, अवतार सिंह को नाहन के ऑन खादरी, गुमान सिंह को खोरोंवाला के टौरु, अशोक कुमार को जीपीएस बॉयज नाहन, वीरेंद्र पाल सिंह को सुरला के चुरन, यशपाल शर्मा को माजरा के भरोग बनेड़ी, विक्रम सिंह को ददाहू के बांदल, तोता राम शर्मा को शिलाई के सर्रो, प्रोमिला देवी को नौहराधार के संघोली, प्रतिभा देवी को चौरास, जोगिंद्र सिंह को राजगढ़ के कुफरधार, करन सिंह को संगड़ाह के लाना पालर, रामस्वरूप को राजगढ़ के फागू, बहादुर सिंह को रोनहाट के जरवा, अनुराधा को सराहां के सिरमौरी मंदिर, किरण बाला को नाहन शहर के जीपीएस पुर्बिया मोहल्ला, सुमेर चंद को संगड़ाह के लगनू, रणवीर सिंह को कफोटा के चंडो च्योग और गोपाल सिंह को संगड़ाह के जीपीएस पलओलिया में नियुक्त किया गया है.
इसी तरह बबीता रानी को संगड़ाह के जीपीएस सोमफर, जगमोहन सिंह को कैल, दया देवी को अरट, सुरेंद्र कुमार को नाहन के खजूरना, जगत राम को सतौन के कोटगा, दलीप सिंह को रोनहाट के झाकंडो, दुला राम को सतौन के सखोली, परीक्षा चंदेल को संगड़ाह के रनवा, तोता राम को ददाहू छौउ बोगर, सुनीता देवी को संगड़ाह के रतवा, मधु बाला को नारग के खरेटी, राजेंद्र सिंह को नौहराधार के शिवपुर, सुनीता कुमारी को राजगढ़ के गडोल पिरग, जयपाल सिंह को संगड़ाह के छियारो, विक्रम सिंह को संगड़ाह के रणफुआ, कमलेंद्र सिंह को नौहराधार के बांदल, महेंद्र सिंह को नाहन के नलका, रमेश चंद को शिलाई के उतरी, अंजना कुमारी को नारग के कालाघाट तथा सुमेर सिंह को खोरोंवाला के जीपीएस किलौड़ में तैनाती दी गई है.
इसके अलावा रंजना कुमारी को राजगढ़ के जीपीएस डिब्बर, पुष्प लता को सराहां के कथांजी, मिमला देवी को नाहन के जोगीबन, तपेंदर सिंह को नौहराधार के चुरवी, अनुराधा को बकरास के फिरोद पिंजवाना, दीप कुमारी को नाहन के मालोंवाला, जगत को माजरा के भगवानपुर, खेम सिंह को संगड़ाह के बडोल, सरिता देवी को संगड़ाह के दादा किल्लौर, चमन लाल को सुरला के ढाकवाला, सुरेंद्र कौर को संगड़ाह के कशलोग, नरेश कुमार को नाहन के मोरो डूंगी सेर, तोता राम को ददाहू के हर्यास, जागर सिंह को रोनहाट के केलवी, कल्याण सिंह को संगड़ाह के रजाना, नीलम को नाहन के भलगांव, राजेंद्र प्रसाद को खोरोंवाला के डांडाअंज तथा हरि दत्त को पांवटा साहिब के जीपीएस मलगी के लिए नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं.

