ETV Bharat / state

नए साल के लिए कुल्लू-मनाली तैयार, 90% होटल पैक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात

नए साल के जश्न के लिए भारी संख्या में पहुंचे पर्यटक. मनाली में बनाए गए 4 सेक्टर. माल रोड पर किए गए हैं खास प्रबंध.

New Year Celebration in Kullu Manali
नए साल के लिए तैयार हुई कुल्लू की वादियां (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 30, 2025 at 7:24 PM IST

|

Updated : December 30, 2025 at 8:00 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सज चुका है और प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सैलानियों का आना लगातार जारी है. कुल्लू जिले में भी रोजाना हजारों सैलानी, मनाली, बंजार और मणिकर्ण घाटी का रुख कर रहे हैं. हजारों वाहनों के आने के चलते मणिकर्ण और बंजार में ट्रैफिक जाम भी लग रहा है ऐसे में सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उसके बाद भी सैलानियों का जोश कम नहीं हो रहा है.

नए साल के लिए कुल्लू की वादियां तैयार

वहीं, मनाली प्रशासन के द्वारा मनाली को नए साल के जश्न के लिए चार सेक्टर में बांटा गया है, जिला कुल्लू में पुलिस प्रशासन के द्वारा 300 जवानों की तैनाती भी की गई है. पर्यटन नगरी मनाली की बात करें तो बीते दिन यहां ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन विभिन्न राज्यों से मनाली पहुंचे. इसके अलावा 9000 से अधिक वाहन अटल टनल के आर पार हुए. सैलानी सोलंग नाला से अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी का भी रुख कर रहे हैं, जिससे लाहौल घाटी के पर्यटन स्थलों में भी रौनक छाई हुई है.

नए साल के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली तैयार (ETV Bharat)

माल रोड पर सैलानियों के लिए डीजे का प्रबंध

शाम के समय सभी सैलानी मनाली के माल रोड का रुख कर रहे हैं. जहां पर प्रशासन के द्वारा सैलानियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई है. वहीं, कुल्लू प्रशासन के द्वारा 2 जनवरी तक रोहतांग दर्रे को भी सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है. ऐसे में दोपहर के समय सभी पर्यटन स्थल सैलानियों से भरे रहते हैं और शाम के समय डीजे की धुन पर भी माल रोड पर सैलानी खूब मस्ती कर रहे हैं.

New Year Celebration in Kullu Manali
नए साल के लिए कुल्लू-मनाली में खास तैयारी (ETV Bharat)

सैलानियों के लिए विशेष पैकेज

मनाली के पर्यटन कारोबारी चमन कपूर ने बताया कि, "लगातार सैलानी नए साल के जश्न के लिए होटल में बुकिंग कर रहे हैं. हालांकि थोड़ा बहुत ट्रैफिक जाम भी लग रहा है. लेकिन, पुलिस के जवान लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बना रहे हैं. सैलानियों के जश्न के लिए होटल में कई तरह के कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है और उन्हें विशेष पैकेज भी दिए जा रहे हैं."

New Year Celebration in Kullu Manali
नए साल के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक (ETV Bharat)

नए साल से पहले 90 फीसदी होटल पैक

मनाली में नए साल के जश्न के लिए 90% होटल की बुकिंग हो चुकी है और सैलानी अभी भी बुकिंग करवा रहे हैं. प्रशासन के द्वारा मनाली माल रोड में सैलानियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है और जगह-जगह पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं पार्किंग के लिए भी यहां पर जगह का चयन किया गया है. ऐसे में उम्मीद है कि नए साल के जश्न पर मनाली के सभी होटल 100% तक पैक रहेंगे. -रोशन ठाकुर, अध्यक्ष, मनाली होटल एसोसिएशन

सोलंगनाला से लाहौल का रुख कर रहे हजारों सैलानी

मनाली के एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि, "माल रोड पर सैलानियों के लिए डीजे की व्यवस्था की गई है, जो शाम 6:30 बजे लेकर रात 9:30 बजे तक रहेगी. इसके अलावा 2 जनवरी तक किसी भी प्रकार के हथियार को लाने के लिए भी मनाही की गई है. होटल एसोसिएशन भी सैलानियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है और नए साल के जश्न के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है."

Tourist in kullu Manali
नए साल मनाने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे सैलानी (ETV Bharat)

हुड़दंग मचाने वाले सैलानियों पर होगी कार्रवाई

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि, "मणिकर्ण और बंजार में आपदा के कारण सड़क कई जगह पर क्षतिग्रस्त हुई हैं. ऐसे में यहां ट्रैफिक जाम न लगे. उसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल के तैनाती की गई है. सड़कों पर भी पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है और हुड़दंग मचाने वाले सैलानियों पर भी कार्रवाई की जा रही है. मनाली में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी आग्रह है कि वह नियमों का पालन करें. ताकि नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा सके."

New Year Celebration in Kullu Manali
नए साल के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम (ETV Bharat)

सैलानी न करें ये गलतियां

  1. कुल्लू-मनाली में नए साल का जश्न मनाने आ रहे सैलानी भूलकर भी न लाएं हथियार.
  2. नशे में धुत होकर हुड़दंग न करें.
  3. पुलिस के साथ बदतमीजी न करें और लड़ाई-झगड़े से बचें.
  4. ट्रैफिक नियम न तोड़ें
  5. गलत जगह पर भूलकर भी न करें पार्किंग.

नए साल पर हथियार लेकर आए तो होगी कार्रवाई

डीसी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने कहा कि, "नए साल के जश्न दौरान मनाली में पर्यटकों की संख्या अचानक कई गुना बढ़ जाती है. माल रोड, पर्यटन स्थलों और बाजारों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसडीएम मनाली के आग्रह पर हथियार प्रतिबंध का फैसला लिया गया है."

New Year Celebration in Kullu Manali
नए साल के जश्न से पहले 90 प्रतिशत होटल पैक (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें: नये साल से पहले शिक्षकों को मिला प्रमोशन का तोहफा, इतने हेडमास्टर और लेक्चर बने प्रिंसिपल

ये भी पढ़ें: अब कुल्लू के बागानों में उगेंगे बेल्जियम के सेब, विदेशी वैरायटी से बढ़ेगी बागवानों की आमदनी

Last Updated : December 30, 2025 at 8:00 PM IST