ETV Bharat / state

जोधपुर में आवारा श्वानों का आतंक, 9 साल के मासूम पर किया हमला, बुरी तरह नोंचा

जोधपुर में आवारा श्वानों का आतंक है. यहां डॉग बाइट के प्रतिदिन औसतन 40 केस आ रहे हैं.

boy is surrounded by stray dogs
बालक को घेरे आवारा श्वान (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 4, 2026 at 2:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: शहर की गलियों में आवारा श्वानों का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं. शहर के पांच बत्ती स्थित नेहरू कॉलोनी में शनिवार रात नौ वर्षीय आशीष पर गली के आवारा श्वानों ने हमला कर दिया. आशीष को हाथ-पैर व सिर पर काट लिया. गनीमत रही कि एक गिग वर्कर की नजर पड़ गई और उसने बच्चे को बचाया. इसके बाद कुछ और लोग गली में आ गए और श्वानों को भगाया. परिजन आशीष को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए. घटना का सीसीटीवी सामने आया है. इससे पहले शनिवार दोपहर उदय मंदिर थाना क्षेत्र में दो महिला कांस्टेबल को भी श्वानों ने काट लिया था.

आवारा श्वानों का आतंक: जोधपुर में आवारा श्वानों का आतंक है. यहां प्रतिदिन औसतन डॉग बाइट के 40 केस आ रहे हैं. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग के प्रोफेसर डॉ. अफजल हकीम ने बताया कि दिसंबर माह में करीब 1300 डॉग बाइट के मामले सामने आए. 18 दिसंबर को प्रताप नगर इलाके में बाजार जा रही महिला और व्यक्ति पर दो श्वानों ने हमला बोल दिया था. बचने के चक्कर में दोनों गिर गए. तभी तीन चार श्वानों ने हमला कर दिया. महिला राजूदेवी तो खड़ी होकर बच गई, लेकिन वहां गिरे जयरामदास को श्वानों ने हाथ और पांव पर जगह जगह काट खाया. इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया था. इसके बावजूद नगर निगम नहीं चेता.

पढ़ें:गोविंदगढ़ में आवारा श्वान ने मासूम पर किया जानलेवा हमला, आए 14 टांके

डॉग बाइट के भयानक हादसे: गत वर्ष वार्ड संख्या 36 उत्तर लायकान मोहल्ले में अकेली जा रही युवती पर चार पांच श्वानों ने हमला कर घायल कर दिया था. युवती लहूलुहान हो गई. उसे बड़ी मुश्किल से लोगों ने बचाया था. इसी तरह से लूणी गांव में पागल श्वान ने तीन स्कूली बच्चों पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था. एक बच्चे के पूरा गाल श्वान ने काट लिया था. कई दिन इलाज के बाद बच्चों को एमडीएम अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

पढ़ें:भरतपुर में श्वानों और बंदरों का आतंक: डॉग बाइट के रोजाना 12 मामले, हर दूसरे दिन बंदरों का हमला