ETV Bharat / state

बिहार में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 9 की मौत, आज सभी 38 जिलों में अलर्ट

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिगड़े मौसम के कारण 9 लोगों की मौत हो गई, जिसपर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना जताई-

आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात से मौत
आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात से मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 9, 2026 at 1:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार में शुक्रवार को आई तेज आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात के चलते 9 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने आज भी 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आंधी इतनी तेज थी पटना में जगह-जगह पेड़ उखड़कर चलती गाड़ियों के ऊपर गिर गए.

आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात से मौत : मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, वज्रपात से वैशाली में 3, पटना में 3, भोजपुर में एक, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. इन मौतों पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख : बिहार में वज्रपात से भोजपुर, पटना, समस्तीपुर एवं पूर्वी चंपारण में एक-एक व्यक्ति तथा आंधी-तूफान व तेज वर्षा के दौरान पेड़ गिरने से पटना में दो एवं वैशाली में एक व्यक्ति की मृत्यु पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं.

मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा : साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का पालन करें.

बिहार के 9 जिलों में रेड अलर्ट : मौसम विभाग ने आज भी मैप के जरिए 9 जिलों को रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है. औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान और गापालगंज जिलों के लिए रेड अलर्ट है. इन नौ जिलों में तेज बारिश और वज्रपात के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की आशंका है. वहीं कई स्थानों पर ओले भी गिरने की संभावना है. अन्य 29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है.

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही : शुक्रवार को पटना समेत कई जिलों में जोरदार आंधी तूफान ने खूब तबाही मचाई थी. हालांकि बारिश के चलते मौसम काफी खुशनुमा हो गया लेकिन जिस तरह से सड़कों पर पेड़ गिरे उसने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी थी. हादसे के बाद नुकसान का आकलन सरकार ने किया.

ये भी पढ़ें- पटना में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, गाड़ियों पर गिरे बड़े-बड़े पेड़, जनजीवन अस्त-व्यस्त