ETV Bharat / state

शाहजहांपुर स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान; 116 यात्रियों से 83,770 रुपए वसूले

स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले एक यात्री से 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.

शाहजहांपुर स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान
शाहजहांपुर स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान (Photo Credit:ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 9, 2026 at 1:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शाहजहांपुर: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के द्वारा शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. बुधवार को चलाए गए विशेष किलेबंदी टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 116 यात्रियों से 83770 रुपये की वसूली की गई.

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एस.के. ठाकुर ने बताया कि मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के आदेश पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर किले बंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 40 बिना टिकट यात्रियों से किराया और जुर्माना मिलाकर 30715 रुपये व 75 अनियमित यात्रियों से 52775 रुपये वसूले गए. इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले एक यात्री से 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. इस प्रकार कुल 116 मामलों में 83770 रुपये की राजस्व वसूली हुई है.

मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला. प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों में भी कार्रवाई का असर दिखाई दिया.

जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मी और दैनिक यात्री भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए. यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक बनाने और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से ऐसे विशेष किलेबंदी टिकट जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. यह अभियान 13 विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया. अभियान में वाणिज्य विभाग के टिकट जांच स्टाफ के साथ आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे. स्टेशन पर चले अभियान के तहत 13006, 13308,14307, 14235, 12470, 15715,14229, 54349,03212, 22454,15076, 13152, 15211 आदि ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया.