Himachal Day 2026: पीएम, गृह मंत्री, सीएम समेत तमाम नेताओं ने हिमाचल दिवस पर दी प्रदेशवासियों को बधाई
प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल दिवस पर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध परंपराओं को किया याद.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : April 15, 2026 at 10:26 AM IST
|Updated : April 15, 2026 at 10:41 AM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज, 15 अप्रैल को 79वां हिमाचल दिवस मनाया जा रहा है. इस साल राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आयोजित किया है. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. वहीं, हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत हिमाचल के नेताओं ने भी हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
समस्त हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2026
पीएम ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "समस्त हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है. इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं."
प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) April 15, 2026
शांति, सरलता और ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा के लिए प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर भी अग्रसर हो, यह कामना करता हूँ। ब्रजेश्वरी माता से… pic.twitter.com/m2xgc8a5AR
गृह मंत्री ने दी हिमाचल दिवस की बधाई
वहीं, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं."
हिमाचल प्रदेश के विकास की इस सतत यात्रा में आपका विश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यही विश्वास प्रदेश को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) April 15, 2026
जनकल्याण के उद्देश्य से संचालित योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, जिससे… pic.twitter.com/Hc90V5WIcu
सीएम सुक्खू ने दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, "हिमाचल प्रदेश के विकास की इस सतत यात्रा में आपका विश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. यही विश्वास प्रदेश को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है. आप सभी को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं." बता दें कि आज सीएम सुक्खू रिकांगपिओ में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे और वहीं से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे.
सभी प्रदेशवासियों को " हिमाचल दिवस" की बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं। #HimachalDiwas #HimachalDay pic.twitter.com/DDjdwutWch
— Mukesh Agnihotri (@Agnihotriinc) April 15, 2026
डिप्टी सीएम ने दी बधाई
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी है. शिमला में आज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें डिप्टी सीएम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.
हिमाचल दिवस के अवसर पर देवभूमि के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई!
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) April 15, 2026
यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और हिमाचल के मेहनती एवं सरल स्वभाव वाले लोगों की पहचान का प्रतीक है।
आइए, हम सभी मिलकर अपने प्रदेश की उन्नति, खुशहाली और समग्र विकास के लिए संकल्प लें… pic.twitter.com/1ZwowTLukY
नेता प्रतिपक्ष ने शुभकामनाएं एवं बधाई
हिमाचल के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, "हिमाचल दिवस के अवसर पर देवभूमि के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और हिमाचल के मेहनती एवं सरल स्वभाव वाले लोगों की पहचान का प्रतीक है. आइए, हम सभी मिलकर अपने प्रदेश की उन्नति, खुशहाली और समग्र विकास के लिए संकल्प लें और हिमाचल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें."
अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण देवभूमि के निवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 15, 2026
शौर्य और वीरों की पावन धरा के निवासी प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के साथ ही मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
यह पावन धरा… pic.twitter.com/ynLpOcIkve
केंद्रीय मंत्री ने की समृद्धि की कामना
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए लिखा, "अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण देवभूमि के निवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. शौर्य और वीरों की पावन धरा के निवासी प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के साथ ही मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. यह पावन धरा निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर चलायमान रहे, ऐसी कामना है."
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 15, 2026
.#HimachalPradesh pic.twitter.com/ZJpqxOIrGU
कंगना रनौत ने दी शुभकामनाएं
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं."
'हिमाचल दिवस' के अवसर पर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) April 15, 2026
प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और अदम्य साहस की यह धरा निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रदेश के लिए मंगलकामना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "हिमाचल दिवस के अवसर पर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और अदम्य साहस की यह धरा निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है."

