ETV Bharat / state

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता: छात्रा वर्ग में राजस्थान की उत्तर प्रदेश पर एकतरफा जीत

सोमवार शाम 4-4 क्वार्टर फाइनल और मंगलवार को फाइनल एवं हार्ड लाइन मैच खेले जाएंगे.

Female students showing their skills for basketball
बॉस्केट के लिए दम दिखाती छात्राएं (ETV Bharat Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 5, 2026 at 10:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर: जिले में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉस्केटबॉल में तीसरे दिन रोमाचंक मुकाबले हुए. हाई स्कूल समेत 6 मैदानों पर टूर्नामेंट में सुबह से लेकर देर रात तक दूधिया रोशनी में मैच खेले गए. खिलाड़ियों ने पूरा दमखम बॉस्केट करने में दिखाया तो दर्शकों ने दाद देने में कसर नहीं छोड़ी.

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक देवाराम चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल में रविवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए. छात्र वर्ग में महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 70-65, सीबीएसई ने डीएवी कॉलेज को 45-23 और ओडिशा ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 66-40 से हराया.

राष्ट्रीय स्कूली बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता (ETV Bharat Barmer)

पढ़ें:बाड़मेर में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता कल से , 700 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

छात्रा वर्ग में इन्होंने मारी बाजी: चौधरी ने बताया कि छात्रा वर्ग के पहले मैच में राजस्थान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को एकतरफा शिकस्त दी. राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 78-23 अंक से हराया. दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने आईबीएससीओ को 40-19, सीबीएसई ने विद्या भारती को 42-13, कर्नाटक ने बिहार को 38-2, पंजाब ने तेलंगाना को 52-10, पश्चिम बंगाल ने नवोदय विद्यालय समिति को 39-29, आईपीएससी ने डीएवी कॉलेज को 36-6, तमिलनाडु ने दिल्ली को 57-33 और मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 29-10 अंकों से पराजित किया.

पढ़ें:थार महोत्सव संपन्न: महाबार के मखमली धोरों में सुरों की महफिल, मंत्री विश्नोई ने गाया भजन

चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 62 टीमों के 743 खिलाड़ी और 250 से ज्यादा निर्णायक व सपोर्ट स्टाफ भाग ले रहे हैं. निदेशालय प्रतिनिधि दिलीप सिंह सोढ़ा ने बताया कि सुबह छात्र एवं छात्रा वर्ग के 8-8 प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे. शाम को 4-4 क्वार्टर फाइनल होंगे. मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल एवं हार्ड लाइन मैच खेले जाएंगे. इसके बाद समापन समारोह होगा.