कुरुक्षेत्र में मर्डर से सनसनी, झगड़े के बाद कस्सी से वार, चेहरे को काट डाला
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के जोगना खेड़ा गांव में 65 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई है.

Published : February 22, 2026 at 7:54 PM IST
|Updated : February 22, 2026 at 8:05 PM IST
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के जोगना खेड़ा गांव में रविवार को मामूली कहासुनी ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब 65 वर्षीय लाभ सिंह की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक लाभ सिंह भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का ताऊ है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है
विवाद के बाद हत्या : प्राथमिक जानकारी के अनुसार लाभ सिंह और सुरजीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान सुरजीत सिंह ने कस्सी से लाभ सिंह के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वार इतने गंभीर थे कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पहले उसने उसके सिर पर वार किया और उसके बाद चेहरे को तेजधार हथियार से काट दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस कर रही जांच : एसआई महिंदर सिंह जांच अधिकारी ने बताया कि गांव में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसके बाद टीम तुरंत रवाना की गई. हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल किसी भी आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपसी रंजिश के सवाल पर पुलिस ने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है




हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : "बहू को हेलिकॉप्टर में लैय्यो, मन्ने पापा की ख्वाहिश थी", नूंह में दुल्हन को उड़नखटोले में ले उड़ा दूल्हा
ये भी पढ़ें : IDFC FIRST बैंक में 590 करोड़ का घोटाला, हरियाणा सरकार के खातों से उड़ाए पैसे, 4 अधिकारी सस्पेंड

