ETV Bharat / state

जज्बा अडिग : रिटायर्ड कर्मचारी विनोद कुमार शर्मा की अनूठी पहल, दे रहे हैं खास संदेश

दुनिया में बढ़ती बीमारियां और प्रदूषण बड़ा खतरा है. इसके प्रति जागरूक करने साइकिल से निकलते हैं रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी विनोद कुमार शर्मा.

Cyclist Vinod Kumar Sharma
साइकलिस्ट विनोद कुमार शर्मा (ETV Bharat Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 6, 2026 at 11:16 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर: रेलवे से सेवानिवृत्त 64 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा साइकिल के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण और फिट रहने का संदेश दे रहे हैं. शर्मा जोधपुर से करीब 210 किलोमीटर साइकिल चलाकर बाड़मेर पहुंचे. यहां शर्मा का श्रीमाली समाज ने अभिनंदन किया. उम्र के इस पड़ाव में शर्मा दिन में करीब 100 किमी साइकिल चलाकर न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में पर्यावरण और फिटनेस का संदेश पहुंचा रहे हैं.

साइकलिस्ट विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि वे जोधपुर रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. बचपन से साइकिल चलाना पसंद है. इससे शरीर स्वस्थ रहता है और प्रदूषण भी नहीं होता. आज दुनिया में दो बड़ी समस्याएं है-लोग फिट नहीं होने से हॉस्पिटल ओर दवाओं के चक्कर में है, वहीं बढ़ता प्रदूषण भी खतरा है. इसे देखते वर्ष 2019-20 में सेवानिवृत्त होने के बाद से पूरी तरह से इस मिशन पर जुटे हैं कि लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए. नियमित साइकिल चलाने से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों फिट रहता है.

साइकिल से पहुंचा रहे हैं फिटनेस का संदेश (वीडियो ईटीवी भारत बाड़मेर)

पढ़ें: 'टूर द थार' में देश व दुनिया के 786 साइकलिस्ट हो रहे शामिल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने साइकिल चलाकर किया रवाना

जयपुर, बीकानेर भी जाएंगे: साइकलिस्ट विनोद शर्मा ने बताया कि 4 जनवरी को जोधपुर से साइकिल पर रवाना हुए. समदड़ी, नाकोड़ा, बालोतरा होते दो दिन में करीब 210 किमी की साइकिल यात्रा कर बाड़मेर पहुंचे. यात्रा के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें पैदल चलने एवं साइकिल चलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रोत्साहित किया. पिछले कुछ समय में जोधपुर से मेड़ता, पाली, जालौर, समदड़ी, रोहट, अजमेर, ओसियां, बालोतरा और बाड़मेर की यात्रा पूरी हो गई. अब बाड़मेर से बीकानेर और उदयपुर एवं फिर जयपुर जाएंगे. जहां यात्रा का पहला चरण पूरा होगा.

पीएम से मुलाकात का सपना: विनोद शर्मा ने कहा कि सपना है कि देश की राजधानी दिल्ली तक की साइकिल यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का प्रयास करेंगे. ताकि उनका यह संदेश देश का दुनिया तक पहुंच सके. वे शॉटपुट, पावर लिफ्टिंग, बैंच प्रेस, 100 मीटर दौड़ आदि खेल में जिला एवं राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं.

Vinod Sharma was welcomed by the Shrimali community
विनोद शर्मा का श्रीमाली समाज ने किया स्वागत (ETV Bharat Barmer)

पढ़ें: बूंदी के युवा साइकिल चलाकर लोगों को दे रहे फिट रहने का संदेश, 100 किमी तक कर चुके हैं साइकिलिंग

श्रीमाली समाज ने किया अभिनंदन: बाड़मेर श्रीमाली समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि विनोद शर्मा का बाड़मेर पहुंचने पर श्रीमाली समाज के सदस्यों ने साफा एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया. समाज सचिव मनोहर लाल शर्मा, नारायणलाल व्यास, पुखराज दवे, रजनीकांत व्यास, कृष्ण कुमार दवे, महेश कुमार दवे आदि मौजूद थे.

पढ़ें:अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से बीएसएफ के जवानों ने दिया फिट रहने का संदेश, सरहद पर किया योग