फर्रुखाबाद में रामगंगा, गंगा और काली नदी पर फोरलेन पुलों को मंजूरी; सांसद बोले- पर्यटन बढ़ेगा
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखकर फोरलेन फुल बनवाने की मांग की थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 3, 2026 at 8:00 AM IST
फर्रुखाबाद: जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगंगा, गंगा और काली नदी सहित 6 फोरलेन पुलों के निर्माण को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. इन पुलों के लिए 753.60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.
इटावा बरेली हाईवे को 730C फोरलेन में चौड़ा किया गया है. हालांकि रामगंगा, गंगा, काली नदी पर मौजूद पुलों की चौड़ाई कम होने के कारण यातायात का दबाव बढ़ गया है. इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. गंगा और रामगंगा के पुल काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं.
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखकर इन नदियों पर फोरलेन फुल बनवाने की मांग की थी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचाल घाट स्थित गंगा, राम गंगा और काली नदी के तीन बड़े पुलों सहित कुल 6 फोरलेन पुलों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है.
इन छह पुलों में बघार के दो और महमदपुर का एक पुल भी फोरलेन बनाया जाएगा. वर्तमान में हाईवे स्थित सभी 6 पुलों की चौड़ाई लगभग 10-10 मीटर है. नए फोर लेन पुलों की चौड़ाई 22 मीटर से अधिक रखी जाएगी. इससे दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को सुविधा होगी.
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से से भी बताया कि इन पुलों के निर्माण से पर्यटन का विकास होगा. बौद्ध तीर्थ यात्रियों के लिए संख्या बढ़ेगी. कांवरियों का पांचाल घाट, मेला रामनगरिया जैसे धार्मिक स्थान तक पहुंचाना आसान हो जाएगा.
📢 उत्तर प्रदेश 🛣️
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 24, 2026
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर जिले में 6 पुलों (काली नदी, गंगा नदी और राम गंगा नदी पर 3 बड़े पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग-730C पर 3 छोटे पुल) के निर्माण के लिए 753.60 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
इस मार्ग परियोजना से पर्यटन के…
इसके अलावा भिंड-लिपुलेख कारिडोर पर सांस्कृतिक, औद्योगिक और व्यापारिक व्यवसाय को लाभ मिलेगा. गंगा तट पर पांचाल घाट पर 5 करोड़ की लागत से एक बड़ा कम्युनिटी सेंटर बनेगा, जिससे वहां पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा.
सांसद ने बताया कि तीन बड़े पुलों के अलावा तीन बड़ी पुलियों के निर्माण के लिए 900 करोड़ रुपए की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बधाई दी है. रेल मंत्री से भी मांग की है कि पहले देवरामपुर क्रॉसिंग वाला फ्लाईओवर बनवाया जाए.
मुकेश राजपूत बताया कि मेरी की आय में 12,768 प्रतिशत की बढ़ोतरी का दुष्प्रचार किया जा रहा है. जबकि मेरी आय 1% तक नहीं बढ़ी है. बताया कि 11 साल से सांसद हूं. 20 साल से मैंने और मेरी पत्नी ने कोई संपत्ति नहीं खरीदी है. आज तक किसी से कुछ नहीं लिया है. न ही किसी की जमीन हड़पी है.
लोग मेरी जमीन पर कब्जा करने के फिराक में है. पूर्व की संपत्ति जो एक करोड़ की थी अब उसकी कीमत 10 करोड़ हो गई है. यह सभी के साथ हुआ है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उनकी आय कितनी बढ़ी है.
यह भी पढ़ें: UP के फिशरीज सेक्टर में 1400 करोड़ का निवेश; 30 कंपनियां देंगी युवाओं का रोजगार

