ETV Bharat / state

कानपुर में 5वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मां और भाई को कमरे में बंद किया, बाथरूम में मिला शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

छात्रा ने किया सुसाइड.
छात्रा ने किया सुसाइड. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 9:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : चकेरी थाना क्षेत्र में 5वीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. शनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

छात्रा का परिवार पिछले सात साल से चकेरी के सनिगवां स्थित राधेनगर में रह रहा है. शनिवार को छात्रा रोज की तरह स्कूल से लौटी थी. घर आने के बाद वह काफी देर तक अपने भाई-बहनों के साथ सामान्य तरीके से खेलती रही. दोपहर करीब 1 बजे के आसपास उसने अपनी मां और भाई को घर के एक कमरे में बंद कर दिया.

परिजनों को कमरे में कैद करने के बाद छात्रा ने बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया. जब भीतर बंद मां को अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए. हालात की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने छत के रास्ते घर के भीतर प्रवेश किया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी.

परिजनों ने बताया कि मृतका अक्सर स्कूल से लौटने के बाद अपनी सहेलियों के साथ बातचीत करती थी. जब भी परिवार के सदस्य उसे ऐसा करने से मना करते या टोकते, तो वह काफी गुस्से में आ जाती थी. शनिवार को भी जब वह स्कूल से लौटी, तो उसके व्यवहार में एक अजीब सा बदलाव महसूस किया गया था. संभवतः इसी मानसिक तनाव या किसी बात की नाराजगी के कारण उसने ऐसा कदम उठा लिया.

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है. पुलिस ने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में UGC पर चुप रहे डॉ. दिनेश शर्मा, लोगों ने की जमकर नारेबाजी