ETV Bharat / state

अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, 50 वाहन जब्त, 50 लाख जुर्माना वसूला, 7 मामले दर्ज

प्रशासन ने चेताया कि अरावली को क्षति पहुंचाने वाले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

Machinery seized in Jaipur district
जयपुर जिले में जब्त मशीनरी (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 2, 2026 at 9:04 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: जिले में अरावली पर्वतमाला क्षेत्र की पारिस्थितिकी के संरक्षण एवं अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है. बीते पांच दिन से प्रशासन, खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में अवैध खनन में लिप्त 50 वाहन जब्त किए. इनसे 50 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला. साथ ही 7 मामले भी दर्ज किए हैं.

खनिज अभियंता श्याम चौधरी ने बताया कि संयुक्त टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी. अवैध खनन में शामिल भारी मशीनरी एवं वाहन जब्त किए. अवैध खनन एवं परिवहन में इस्तेमाल होने वाली 2 एक्सकेवेटर मशीन, 14 डंपर तथा 34 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 50 वाहन जब्त किए गए. कुल 46 प्रकरण दर्ज किए गए. इनमें 50 लाख 36 हजार रुपए जुर्माना वसूला. इसके अतिरिक्त अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ शिवदासपुरा एवं कानोता थाने में 1-1, कोटखावदा में 2, चाकसू में 3 एफआईआर दर्ज कराई गई.

पढ़ें:खनन माफिया पर 'जीरो टॉलरेंस' : अडावली में RAC की कैंपिंग, रास्ते काटे जाएंगे

जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अरावली क्षेत्र की पारिस्थितिकी को क्षति पहुंचाने वाले किसी भी प्रकार के अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में संयुक्त एवं सघन अभियान जारी रहेगा.

पढ़ें:अरावली बचाओ: 20 जिलों में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू, नई माइनिंग पर सख्त रोक