ETV Bharat / state

हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

हरियाणा में कचरे से 50 मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी. चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

50 MW of electricity to be generated from waste in Haryana MoUs signed for four integrated waste to energy plants
हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 29, 2026 at 7:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : हरियाणा में शहरी कचरा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए राज्य सरकार ने चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. हिसार, अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम क्लस्टर में स्थापित होने वाले इन संयंत्रों में संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा और इससे कुल 50 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा. इन संयंत्रों के अक्टूबर 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है.

शहरी विकास को नई ऊर्जा : नूंह में एमओयू होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि "ये समझौते प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, स्वस्थ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं. इन संयंत्रों की स्थापना ऑयल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा की जाएगी, जो ऑयल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है". उन्होंने कहा कि "यह साझेदारी हरियाणा के शहरी विकास को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ प्रदेश में कचरा प्रबंधन के तौर-तरीकों में भी बड़ा बदलाव लाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के साथ कचरे के उचित प्रबंधन की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है. कचरा केवल समस्या नहीं है, बल्कि सही तकनीक और वैज्ञानिक व्यवस्था के माध्यम से इसे ऊर्जा और उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है. इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में चार एकीकृत कचरा-से-ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत की गई है."

50 MW of electricity to be generated from waste in Haryana MoUs signed for four integrated waste to energy plants
नायब सिंह सैनी (ETV Bharat)

वेस्ट टू वेल्थ : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ भारत का संकल्प देने के साथ ही ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की दिशा में नई सोच दी है. हरियाणा भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. राज्य सरकार का प्रयास है कि शहरों में कचरे के ढेर ना लगें, खुले में कचरा डालने और उसके अवैज्ञानिक निपटान की प्रवृत्ति कम हो तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से कचरे का वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित किया जाए. ये पहल इसी संकल्प को और मजबूत करेगी.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ा टकराव, हिसार में पुलिस पर कचरा फेंका, फतेहाबाद में पार्षद प्रतिनिधि के घर के बाहर डाला कूड़ा

ये भी पढ़ें : फतेहाबाद में आधी रात "सफाई अभियान" पर बवाल, 200 पुलिसकर्मियों के बीच कचरा उठाने पहुंचा प्रशासन, राष्ट्रगान के बीच कर्मचारियों को हिरासत में लेने का दावा

ये भी पढ़ें : आपका खराब फोन-लैपटॉप सोने-चांदी की खान! 1.41 मिलियन टन ई-कचरे में 350 टन सोना, जानिए फिर दिक्कत कहां?