महिला है या जल्लाद! जान निकलने तक दबाती रही गला.. फिर पैर पकड़कर घुमाते हुए खेत में फेंका 5 वर्षीय बच्ची का शव
बगहा में खेत से करीब पांच वर्षीय बच्ची का शव पाया गया, सीसीटीवी फुटेज में गला दबाती दिखी एक महिला. दिलीप कुमार की रिपोर्ट

Published : August 20, 2026 at 2:28 PM IST
प.चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित बगहा से विचलित करने वाली खबर आई है.यहां धाना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक खेत से करीब पांच वर्षीय बच्ची का शव पाया गया है. घटना तमकुही चौक के पास बजाज एजेंसी के सामने दक्षिण दिशा में स्थित खेत की है. बच्ची की पहचान अभी नहीं हो सकी है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना: मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने खेत में बच्ची का शव देखा और इसकी सूचना धनहा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच कर घेराबंदी की.
सीसीटीवी फुटेज वायरल: स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे एक महिला को बच्ची के साथ जाते देखा गया था. प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि महिला बच्ची के साथ मारपीट कर रही थी. पुलिस अब महिला की पहचान और उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है.सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बच्चे का गला दब कर फेंकती हुई नजर आ रही हैं.
बच्ची के साथ महिला की पहचान की कोशिश: वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया है कि घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है साथ ही फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है.पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि मंगलवार रात बच्ची के साथ महिला की पहचान की जा सके.
"घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है साथ ही फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है.आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि बच्ची के साथ महिला की पहचान की जा सके."- अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष
स्थानीय लोगों में आक्रोश: घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है लोगों का कहना है कि यदि बच्ची के साथ मारपीट की सूचना समय पर पुलिस को दी जाती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी. पुलिस फिलहाल बच्चे की पहचान करने तथा घटना के कर्म और पूरे मामले की जाँच में जुटी है.
महिला का संबंध पता करने की कोशिश: पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला बच्ची की मां है या कोई अन्य. सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है की महिला ने पहले आस-पास देखा फिर बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर उसके पैर पड़कर घूमाते हुए गन्ने के खेत में फेंक दिया.
इसे भी पढ़ें-
2 दिनों से लापता थी 5 साल की बच्ची, गड्ढे में मिला शव
बिहार में 4 वर्षीय बच्ची का खेत से मिला शव, छानबीन में जुटी फॉरेंसिंक टीम

