ETV Bharat / state

जीपीएम में घर में खेल रही 5 साल की बच्ची को सांप ने डसा

गौरेला में बच्ची घर में खेल रही थी, इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया.

GPM Snake Bite
जीपीएम सांप ने डसा (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 20, 2026 at 9:56 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला थाना क्षेत्र के बिजरवार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के कमरे में मौजूद पांच वर्षीय बच्ची को कोबरा सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजन बिना समय गंवाए बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया. फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसे डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है.

घर में बच्ची को सांप ने काटा

बिजरवार गांव निवासी साधना मार्को पिता मानसिंह, उम्र पांच वर्ष, शाम को अपने घर के कमरे में थी. इसी दौरान कमरे में मौजूद कोबरा सांप ने उसके पैर में डंस लिया. बच्ची को सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल सक्रिय हुए और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे.

जीपीएम जिला अस्पताल में सांप काटने के बाद बच्ची का हो रहा इलाज (ETV Bharat Chhattisgarh)

जीपीएम जिला अस्पताल में हो रहा इलाज

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की और इलाज शुरू किया. डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है. हालांकि सांप के काटने के मामलों में कुछ समय तक विशेष निगरानी जरूरी होती है, इसलिए बच्ची को अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

बच्ची को सांप ने काटा है, उसका इलाज चल रहा है-डॉ प्रशांत रात्रे, जिला अस्पताल

सांप काटने पर करें ये काम

बारिश के मौसम में वनांचल से लगे गांवों में सांपों के घरों और आसपास पहुंचने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. इसे देखते हुए डॉक्टर ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. सांप के काटने पर घबराएं नहीं और झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाते हुए पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाए. समय पर उपचार मिलने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है.

नेशनल हाइवे 45 पर यातायात रोकने का अनुरोध, लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन को भेजा पत्र
दिनदहाड़े युवती से दुष्कर्म, जबरदस्ती शराब पिलाकर आग लगाने की कोशिश
नाली में मासूम की मौत से लेकर सेप्टिक टैंक हादसों तक, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल