कुशीनगर में गंभीर हालत में 5 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती, दुष्कर्म की आशंका, टीचर पर FIR
सूचना के मुताबिक शुक्रवार सुबह बच्ची सरकारी प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गई थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : April 11, 2026 at 3:55 PM IST
कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 5 साल की अबोध बच्ची को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत में नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने की संभावना डाक्टरों ने जताई है. घटना की सूचना पर संबंधित क्षेत्र की पुलिस ने देर रात जिला अस्पताल पहुंच कर छानबीन के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.
वहीं प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि सूचना के साथ ही पुलिस ने घटना स्थल पर हर पहलू की छानबीन की. प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है. विस्तार से जांच हो रही है. आरोपी कौन है, ये पुलिस की जांच के बाद पता चल पाएगा.
परिजनों की सूचना के मुताबिक शुक्रवार सुबह बच्ची सरकारी प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गई थी. दोपहर में जब वो घर लौटी तो उसकी मां ने उसे खून से लथपथ पाया. खेत में काम करने गए पिता को तुरंत घर बुलाने के बाद, सभी लोग पीड़ित बच्ची को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे.
वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता की इलाज के बीच हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है. फिलहाल अभी जांच की आखिरी रिपोर्ट सामने नहीं आई है.
महिला चिकित्सक ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि बच्ची के साथ कुछ गलत तो हुआ है.
ये भी पढ़ें: कानपुर में BJP नेता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत

