ETV Bharat / state

5 Days Banking: बैंक कर्मचारियों अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन, कहा- हफ्ते में 5 दिन काम लागू करना होगा

बैंक कर्मचारियों अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे हड़ताल पर भी जा सकते हैं.

5 DAYS BANKING DEMAND
बैंकों में पांच दिन काम (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 24, 2025 at 7:44 AM IST

|

Updated : December 24, 2025 at 7:57 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC) छत्तीसगढ़ इकाई ने राष्ट्रीयकृत बैंकों में सप्ताह में 5 डेज बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय स्टेट बैंक के अलावा सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा जैसे लगभग 12 बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आने वाले दिनों में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन होगा और तेज !

प्रदर्शन कर रहे बैंक अधिकारियों कर्मचारियों ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शन के बाद अगली रणनीति के तहत 30 दिसंबर को सभी शहर और जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा. 4 जनवरी को ट्विटर कैंपेन चलाया जाएगा. 5 जनवरी को पूरे देश की राजधानी में प्रदेश स्तर पर हड़ताल किया जाएगा. 13 जनवरी को प्रेसमीट का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद आगे की रणनीति बनाकर पूरे देश में हड़ताल होगा.

बैंकों में 5 डेज वर्किंग की मांग (ETV Bharat Chhattisgarh)

देशभर के बैंक में हड़ताल की चेतावनी

बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में बैंक स्टाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगा. देश के सभी राजधानी में सप्ताह में 5 डेज बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया है.

5 Days Banking Demand
देश के 12 राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया (ETV Bharat Chhattisgarh)

बैंक कर्मचारियों ने बताया काम का ज्यादा प्रेशर

इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC) छत्तीसगढ़ इकाई के महासचिव बलजीत सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर बाकी सभी बैंकों में महीने में दो शनिवार ही छुट्टी मिलती है, लेकिन हमारी मांग है कि चारों शनिवार को हमको छुट्टी दी जाए. बाकी सप्ताह पूरे 6 दिन काम करने होते हैं. ऐसे में हम लोगों की मांग है कि सप्ताह में 5 डेज बैंकिंग किया जाए.

5 Days Banking Demand
मांग नहीं मानने पर हड़ताल की चेतावनी (ETV Bharat Chhattisgarh)

महासचिव ने आगे कहा कि वर्तमान में बैंक एम्पलाई पर वर्क प्रेशर ज्यादा है. उन्हें दूर दराज के क्षेत्र में भी अपनी सेवा देनी होती है. जिससे काफी प्रेशर रहता है. पांच दिन काम करने से बैंक कर्मचारी अपना काम भी अच्छे से कर सकेंगे और अपनी फैमिली का भी ध्यान रख सकेंगे. इसलिए हमारी मांग है की पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री में 5 डेज बैंकिंग लागू किया जाए. आज के इस प्रदर्शन में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक सहित देश के 12 राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

वर्क प्रेशर को कम करने के लिए 5 डेज बैकिंग लागू करना होगा- बलजीत सिंह, महासचिव, INBOC, छत्तीसगढ़ इकाई

इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC) छत्तीसगढ़ इकाई के उप महासचिव विजय बख्शी ने बताया कि इस प्रदर्शन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्पलाई यूनियन जिसमें हमारे बैंक के सभी घटक शामिल हैं. हमारा विरोध प्रदर्शन काफी पुरानी और लंबित मांग है. इसके लिए हम लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं. बावजूद हमारी मांग को अनदेखा किया जा रहा है.

5 Days Banking Demand
12 बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों का प्रदर्शन (ETV Bharat Chhattisgarh)

केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

विजय बख्शी ने मांग की कि देश के लगभग 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों में सप्ताह में 5 डेज बैंकिंग प्रणाली लागू की जाए. केंद्र सरकार ने बैंक एम्पलाई को साल 2015 में आश्वासन दिया था कि बैंक कर्मचारियों अधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन की छुट्टी मिलेगी लेकिन वह आज तक अमल में नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि संगठन की आगे की रणनीति के हिसाब से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

5 Days Banking Demand
5 डेज बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग (ETV Bharat Chhattisgarh)
बीमा क्षेत्र में 100 परसेंट FDI का विरोध, बैंक, बीमा कर्मचारियों, अधिकारियों का प्रदर्शन, बनाई मानव श्रृंखला
भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में हल्की नोक झोंक, पानी की टंकी सहित 7 से अधिक प्रस्तावों पर लगी मुहर
पल्स पोलियो अभियान : दुर्गम पहाड़ियां पार कर गांव पहुंची मेडिकल टीम, 23 बच्चों को मिली भविष्य रक्षक दवा
Last Updated : December 24, 2025 at 7:57 AM IST