ETV Bharat / state

मिर्जापुर के 5 भाइयों ने एक साथ पास की UPTET, घर पर जश्न शुरू

उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा एक साथ पास कर रचा इतिहास, परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि

5 brothers mirzapur have achieved success uptet exam simultaneously
मिर्जापुर में UPTET में एक साथ 5 सगे भाइयों ने मारी बाजी. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 8:41 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर: जनपद के सबसे पिछड़े ब्लॉक के पांच सगे भाइयों ने UPTET की उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा एक साथ पास की है. यह परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण कर भाइयों ने जनपद का नाम रोशन कर दिया है. उनकी इस सफलता पर घर पर जश्न का दौर शुरू हो गया है.

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के मुद्दे को लेकर जहा देशभर के प्राथमिक शिक्षक विरोध कर रहे हैं तो वही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के सबसे पिछड़े ब्लॉक हलिया के रहने वाले 5 सगे भाइयों ने एक साथ उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है.

बताया जा रहा हलिया देवघटा पांडेय गांव के बेमौरी मजरे के रहने वाले पुष्पेंद्र पांडेय के बेटों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है.बुधवार को घोषित यूपी टीइटी 2026 के परिणाम में पांच सगे भाइयों ने एक साथ ईडब्ल्यूएस वर्ग में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण किया है.

किस भाई को कितने अंक

  • रोहित कुमार पांडेय को 120.99 अंक
  • जितेंद्र पांडेय को 113.89
  • महेंद्र कुमार पांडेय को 106.69
  • संदीप कुमार पांडेय को 97.94
  • राजेश कुमार पांडेय को 92.43 अंक


    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक साथ पांच भाइयों की सफलता की जानकारी मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल है और ग्रामीणों के साथ रिश्तेदार घर पर पहुंचकर बधाई दे रहे है.इन्ही के परिवार के राकेश कुमार पांडेय का कुछ दिन पहले यूपीटीजीटी में चयन हुआ था. परिवार की लगातार सफलताओं से गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. सफल पांचो भाइयों के पिता पुष्पेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं tet के रिजल्ट आया है जिसमें यह पास हुए हैं बहुत खुशी है

ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर: नौ साल में जमीन पर कितना उतरा निवेश और कितने बने रोजगार?

ये भी पढ़ेंः मिठाइयों में घुली महंगाई और मिलावट की कड़वाहट, रक्षाबंधन पर बिगड़ा लोगों का स्वाद