ETV Bharat / state

बिहार में ये कैसी शराबबंदी! होली में हजारों लीटर शराब छलकाने की थी तैयारी.. तभी..

शराबबंदी वाले बिहार में छापेमारी में करीब 4000 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया. इससे होली पर 20 हजार लीटर शराब बननी थी. पढ़ें पूरी खबर

Bihar liquor ban
मुजफ्फरपुर में 4000 लीटर स्प्रिट बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 19, 2026 at 5:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन आए दिन शराब तस्करी की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर से बड़ा मामला सामने आया है. होली पर लगभग 20 हजार लीटर शराब तैयार करने की योजना थी, जिसे नाकाम किया गया है. अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए उत्पाद विभाग और मुजफ्फरपुर पुलिस ने स्प्रिट माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शराब बनाने के लिए लाई गई करीब 4000 लीटर स्प्रिट बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

शराबबंदी वाले बिहार में बड़ी कार्रवाई: इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. बरामद स्प्रिट यूरिया के जार में भरकर लाई जा रही थी. इस कार्रवाई से स्प्रिट माफियाओं में हड़कंप मच गया है. दरअसल, उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में स्प्रिट की खेप लाई गई है.

शराबबंदी वाले बिहार में बड़ी कार्रवाई (ETV Bharat)

4000 लीटर स्प्रिट जब्त : सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने हथौड़ी थाना क्षेत्र के गरहा चौक पर छापेमारी की. हालांकि, कार्रवाई से पहले तस्करों ने स्प्रिट की खेप को अलग-अलग स्थानों पर उतार दिया था. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक टेंपो से यूरिया के जार में लोड 40 जार स्प्रिट बरामद की और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

मौके से तस्कर गिरफ्तार: इसके बाद जब्त टेंपो और गिरफ्तार तस्कर को रामपुर हरि थाना लाया गया. तस्कर की निशानदेही पर उत्पाद विभाग की टीम गरहा थाना क्षेत्र के कफेन गांव में छापेमारी के लिए पहुंची. इसी बीच, गरहा थाना की पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी और वहां से यूरिया के जार में रखी गई 131 जार स्प्रिट बरामद कर ली गई.

Bihar liquor ban
यूरिया के जार से स्प्रिट जब्त (ETV Bharat)

गुप्त सूचना पर कार्रवाई: हालांकि, इस दौरान किसी अन्य तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कुल मिलाकर लगभग 4000 लीटर स्प्रिट बरामद की गई है.

Bihar liquor ban
उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह (ETV Bharat)

"बरामद स्प्रिट से करीब 20 हजार लीटर अवैध शराब तैयार की जा सकती थी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है."- दीपक कुमार सिंह, उत्पाद इंस्पेक्टर

ये भी पढ़ें

'बिहार में शराबबंदी के बाद भी अवैध कारोबार बढ़ रहा..' कानून के क्रियान्वयन पर HC की गंभीर टिप्पणी

क्या बिहार में खत्म हो जाएगी शराबबंदी? जीतन राम मांझी के बाद राबड़ी देवी ने खोला मोर्चा

शराबबंदी पर भिड़ंत, लेकिन मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि बढ़ाने पर एक साथ आए सत्ता पक्ष और विपक्ष

'शराबबंदी से बिहार को बहुत नुकसान हो रहा है, CM नीतीश को सोचना चाहिए', बोले जीतन राम मांझी

शराबबंदी पर समीक्षा को लेकर बिहार के मंत्री का बड़ा बयान, विधायकों के ब्लड टेस्ट की मांग पर पलटवार