ETV Bharat / state

ऊना में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

ऊना में भीषण सड़क हादसा पेश आया है. इस हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया.

सड़क हादसे में चार की मौत
सड़क हादसे में चार की मौत (कॉन्सेप्ट इमेज)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : November 17, 2025 at 6:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

ऊना: जिले के कलरूही में दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ये हादसा अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के समीप पेश आया है. मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं.

मृतकों की पहचान असाव (19 साल) और इमरान (21) निवासी अंब की मौत हो गई. दोनों ही सगे भाई थे. वहीं, रोहन निवासी किन्नू और निखिल निवासी चंडीगढ़ की भी हादसे में मौत हुई. वहीं, निखिल का साथी अमित घायल हो गया. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस को दिए ब्यान में अमित कुमार निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि रविवार को अपने दोस्त निखिल (24) के साथ बाइक पर सवार होकर बगलामुखी माता मंदिर माथा टेकने गए हुए थे. देर रात्रि वापिस चंडीगढ़ लौट रहे थे. बाइक को निखिल चला रहा था. जैसे ही हम मुबारिकपुर से आगे कलरुही पुल पार कर रहे थे, उसी समय सामने से एक तेज रफ्तार बाइक पर तीन युवक आए और हमारी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक नीचे जा गिरीं. बाइकों पर सवार लोग छिटक कर दूर जा गिरे.

दो ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम

वहीं, हादसे में अमित कुमार बेहोश हो गया और उसे बाद में अंब अस्पताल में होश आया. वहां उसे बाइक चला रहे उसके साथी निखिल की मौत की खबर मिली. वहीं, हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अंब अस्पताल भेजा गया था, जहां असाव और निखिल को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं रोहन और इमरान को बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. पीजीआई में उपचार के दौरान रोहन और इमरान की भी मौत हो गई.

लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि 'मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दुर्घटना का कारण बाइक चालक असाव तेज रफ्तार में और लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चला रहा था. ये हादसे का बड़ा कारण हो सकता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.'

ये भी पढ़ें: हिमाचल में लिव इन में रह रही अधेड़ महिला की हत्या, मौके से गिरफ्तार हुआ आरोपी