ETV Bharat / state

रंगारंग कार्यक्रम के साथ सूरजकुंड मेले का समापन, 20 लाख पर्यटक हुए शामिल, 50 से ज्यादा देशों के लगे स्टॉल

हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले का समापन हो गया है.

39th Surajkund International Self-Reliant Craft Fair concludes in Faridabad
रंगारंग कार्यक्रम के साथ सूरजकुंड मेले का समापन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 15, 2026 at 8:19 PM IST

|

Updated : February 15, 2026 at 8:39 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में लगे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले का आज विधिवत रूप से समापन हो गया. आपको बता दें कि इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष ने शिरकत की. इस समापन समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने की. उनके साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने भी शिरकत की. ये मेला 16 दिन तक चला और मेले के अंतिम दिन भी मेले में खचाखच भीड़ नजर आई. पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा के साथ उनकी पत्नी भी इस समापन समारोह में मौजूद थीं. महाशिवरात्रि का दिन होने के चलते पर्यटन मंत्री की बीबी रीटा शर्मा ने भक्ति गीत भी गाकर सुनाया.

20 लाख पर्यटक हुए शामिल : सूरजकुंड मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था जिसका उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने की. मेला 31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चला जिसका आज विधिवत रूप से समापन हो गया और इस मेले के दौरान लगभग 20 लाख पर्यटकों ने इसमें भाग लिया. वहीं 50 से ज्यादा देशों के स्टॉल और कलाकार इस मेले में शामिल हुए. इसके अलावा बात की जाए तो कंट्री पार्टनर के तौर पर इजिप्ट इसमें शामिल हुआ. वहीं स्टेट पार्टनर के तौर पर उत्तर प्रदेश और मेघालय ने भी हिस्सा लिया.

रंगारंग कार्यक्रम के साथ सूरजकुंड मेले का समापन (Etv Bharat)

किसी पहचान का मोहताज नहीं : अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री और राज्यपाल ने कहा कि ये मेला अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है. देश-विदेश से लोगों ने इस मेले में शिरकत की. हालांकि इस मेले के दौरान एक हादसा भी देखने को मिला. झूला गिरने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जिसके बाद मेले के अंदर झूले वाले ज़ोन को बंद कर दिया गया लेकिन मेला चलता रहा.

कई बड़े कलाकारों ने दी परफॉर्मेंस : सम्मेलन के दौरान कई परफॉर्मेंस भी हुई जिसमें मुख्य रूप से गुरदास मान, कैलाश खेर, अशोक मस्ती, गजेंद्र फोगाट समेत कई बड़े और विख्यात कलाकार शामिल हुए. बता दें कि मेले का अंतिम दिन होने के बावजूद मेले में रौनक कम नजर नहीं आई. दर्शकों की खचाखच भीड़ मेले में नजर आई. मेले के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा की पत्नी ने कहा कि वे 25 सालों से लगातार मेले में आ रही हैं. इस बार तो मेला खास इसलिए था क्योंकि उनके पति खुद हरियाणा के पर्यटन मंत्री हैं और उनके कंधों पर इस मेले की जिम्मेदारी थी. उन्होंने दिन रात मेहनत कर इस मेले को सफल बनाया है. वहीं उन्होंने मेले की अंतिम दिन शिवरात्रि होने के चलते एक भक्ति गीत गाकर भी मीडिया को सुनाया. अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री और राज्यपाल ने मीडिया, पुलिस और दूसरे सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : रुद्राक्ष से करोड़ों रुपए कमा रहे नेपाल के करण निरुला, सूरजकुंड मेले में लगाया स्टॉल, असली रुद्राक्ष की पहचान की बताई ट्रिक

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में फैशन शो, खूबसूरत मॉडल्स ने साड़ी पहनकर रैंप पर किया कैटवॉक

ये भी पढ़ें : हरियाणवी सिंगर्स को गजेंद्र फोगाट की नसीहत, बोले -"बदमाशी वाले गाने नहीं गाने चाहिए, संगीत को इज्जत दें"

Last Updated : February 15, 2026 at 8:39 PM IST