ETV Bharat / state

भोपाल में 24 घंटे में ऑनलाइन ठगी के 35 मामले, एक्शन में राजधानी की साइबर पुलिस, धड़ाधड़ हुईं ई-जीरो FIR

लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग अपना रहे फर्जी ट्रेडिंग, नौकरी, बिजली भुगतान समेत कई तरह के पैंतरे

35 CYBER FRAUDS IN 24 HOURS
भोपाल में 24 घंटे मे ऑनलाइन ठगी के 35 मामले दर्ज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 19, 2026 at 6:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : साइबर क्राइम के मामलों में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी नंबर वन बनने की कतार में है. इंदौर के बाद अब भोपाल में साइबर ठगों का जाल तेजी से फैल रहा है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे में अलग-अलग थानों में ठगी के 35 मामले दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में ठगों ने पीड़ितों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की है.

इन थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए साइबर ठगी के मामले

पिछले 24 घंटों में भोपाल के बाग सेवनिया, मिसरोद, ऐशबाग, हबीबगंज, पिपलानी, अशोका गार्डन, अवधपुरी, बैरागढ़, शाहजहांनाबाद और कमला नगर थानों में साइबर फ्रॉड के कुल 35 मामले दर्ज किए गए हैं. साइबर ठगों ने लोगों को वॉट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए निशाना बनाया है. 1 दिन में इतने मामलों के सामने आने से अब साइबर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

जानकारी देते एडिशनल डीसीपी (साइबर) (Etv Bharat)

इन थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए साइबर ठगी के मामले

सायबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. तेजी से फैल रहे इस मकड़जाल से बचने के लिए पुलिस लगातार एडवाइजरी भी जारी कर रही है. इसके बावजूद भी साइबर ठगी की वारदातों में कोई कमी नहीं आ रही है. लोग बड़ी आसानी से इन साइबर ठगों के चंगुल में फसते जा रहे हैं. भोपाल में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, निवेश ऐप, विदेशी करेंसी ट्रेडिंग लिंक, नौकरी के ऑफर, नए बिजली कनेक्शन, बिजली बिल भुगतान और मोबाइल रिचार्ज के नाम पर वारदातों को अंजाम दिया गया.

35 Cyber Frauds in 24 Hours
भोपाल में 24 घंटे मे ऑनलाइन ठगी के 35 मामले दर्ज (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें- पीपुल्स यूनिवर्सिटी में सायनाइड बम, श्रीलंका के ईस्टर हमले जैसे होंगे विस्फोट, धमकी भरा ईमेल

ज्यादातर मामलों में ऊंचा मुनाफा, पार्ट टाइम जॉब और आईपीओ में निवेश का लालच दिया गया, जो लोग उनके झांसे में आ गए ठगों ने उनके खाते साफ कर दिए. मामले पर एडिशनल डीसीपी (साइबर) शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा, '' साइबर ठगी के मामलों को लेकर भोपाल पुलिस सक्रिय है. भोपाल पुलिस पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने ई-जीरो FIR अभियान चला रही है, इसी कड़ी में पिछले 24 घंटों में 3 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं.''

भोपाल में होगा साइबर जागरुकता अभियान

साइबर ठगी से बचने के लिए भोपाल पुलिस अब स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर जन जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रही है. इस जागरुकता अभियान के जरिए लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर ठगों से बचाया जा सके. पुलिस का मानना है कि यदि शहर के लोग जागरूक होंगे, तो साइबर ठग अपनी मंशा पर कभी कामयाब नहीं हो सकते.