ETV Bharat / state

यूपी में 33 पेयजल परियोजनाओं को हरी झंडी; अमृत 2.0 के तहत 1861 करोड़ रुपये मंजूर, 2.87 लाख घरों को मिलेगा फायदा

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को 16वीं राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई.

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बैठक
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बैठक (Photo credit: Chief Secretary Office)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 10:28 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 10:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को अमृत 2.0 योजनान्तर्गत 16वीं राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कुल 1861 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 33 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इनमें ट्रेंच-1 की 42749.09 लाख रुपये अनुमानित लागत वाली 05 परियोजनाएं, ट्रेंच-2 की 62329.37 लाख रुपये अनुमानित लागत वाली 11 परियोजनाएं तथा ट्रेंच-3 की 81093.76 लाख रुपये अनुमानित लागत वाली 17 परियोजनाएं शामिल हैं.




मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन अनुमोदित परियोजनाओं के माध्यम से 2,87,801 घरों में नए नलकूपों का निर्माण, रिबोर नलकूपों का कार्य, पूर्व निर्मित उच्च जलाशयों की मरम्मत, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पंप हाउस तथा संबंधित कार्य कराए जाएंगे.

ट्रेंच-1 के अंतर्गत बुलन्दशहर की स्याना नगर पालिका परिषद पेयजल संतृप्तीकरण योजना, कुशीनगर की रामकोल नगर पंचायत पेयजल विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण योजना, वाराणसी नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-1 (हुकुलगंज एवं नई बस्ती वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना तथा वाराणसी नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-4 (दुर्गाकुण्ड, नरिया, सरायनंदन, जोल्हा उत्तरी एवं भेलूपुर वार्ड), वाराणसी नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में ट्रान्स वरुणा जलापूर्ति योजना लमही जोन (फेज-1, पार्ट-बी) में पेयजल विस्तारीकरण योजना का काम होगा.

ट्रेंच-2 में ट्रांस वरुणा जलापूर्ति योजना लमही जोन, वाराणसी नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-5 (शिवाला, नगवां, बाघाड़ा, जंगमबाड़ी एवं बंगाली टोला वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, एटा में जलेसर नगर, प्रतापगढ़ में रानीगंज, महोबा में कबरई, मुजफ्फरनगर में जोन-1, 2, 3, 4 एवं 5 पार्ट-1, आगरा में फतेहाबाद, सहारनपुर में बेहट नगर पंचायत में पेयजल संवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण योजना, सहारनपुर में तीतरों नगर पंचायत, नानौता नगर व छुटमलपुर नगर पंचायत में पेयजल संवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण योजना तथा गोरखपुर में नगर निगम गोरखपुर पुनर्गठन पेयजल योजना (फेज-1) का काम होगा.


ट्रेंच-3 में बांदा की मटौंध, नरैनी नगर पंचायत पेयजल योजना, चित्रकूट की मानिकपुर, झांसी की टोडी फतेहपुर, हाथरस की सीमा विस्तार, फतेहपुर की खागा, सिद्धार्थनगर की बिस्कोहर, बहराइच में मिहीपुरवा, गोण्डा में गोण्डा नगर पालिका परिषद पुनर्गठन, प्रयागराज में मऊआइमा, कासगंज में सिढ़पुरा, कासगंज में भरगैन नगर, उन्नाव में ऊग नगर, मिर्जापुर में चुनार, बाराबंकी की रामसनेहीघाट, दरियाबाद नगर तथा टिकैतनगर में पेयजल योजना को मंजूरी दी गई है.


यह भी पढ़ें : प्रदेश में बनेगा भारत का पहला क्वार्टरनरी हेल्थ केयर इकोसिस्टम; मेडिकल सर्विस नेटवर्क होगा तैयार

यह भी पढ़ें : अमृत 2.0 के तहत बरेली और कानपुर में 580 करोड़ से ज्यादा की दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

Last Updated : January 6, 2026 at 10:58 PM IST