ETV Bharat / state

गुरुग्राम में दरिंदगी की हद पार: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

3 year old girl raped and murdered in Gurugram
गुरुग्राम में दरिंदगी की हद पार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 20, 2026 at 2:29 PM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 2:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने 3 साल की मासूम बच्ची का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी. बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानें पूरा मामला: दरअसल, ये पूरा मामला गुरुग्राम शहर के सेक्टर-37 क्षेत्र का है. यहां एक बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसने करीब घर से 4 किलोमीटर दूर ले जाकर बच्ची का बलात्कार किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. काफी देर तक जब बच्ची घरवालों को नहीं मिली, तो परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की. परिजनों को पहले से शख्स पर शक था. अपनी शिकायत में बच्ची के परिजनों ने उस शख्स का जिक्र किया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी के निशानदेही पर बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद की हत्या (ETV Bharat)

बिहार का रहने वाला है आरोपी:इस पूरे मामले में गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि, "आरोपी शिवनाथ 25 वर्ष का है. वो बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है. शिवनाथ सेक्टर-37 में एक कंपनी में स्क्रैप भरने का काम करता था. वह उसी बिल्डिंग में रहता था, जहां बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी. बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया के पास खाली प्लॉट से शव बरामद कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है."

ये भी पढ़ें: कैथल में शराब ठेके से कैश लेने पहुंचे युवकों पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Last Updated : February 20, 2026 at 2:35 PM IST